फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Mobile has ruined the young generation : Bindu Dara Singh

मोबाइल ने युवा पीढ़ी को बर्बाद कर दिया : बिंदु दारा सिंह

Wed, 03 Sep 2025 02:18 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Wed, 03 Sep 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Mobile has ruined the young generation : Bindu Dara Singh
वार्ता करते बिंदु दारा सिंह व विदेशी पहलवान। - फोटो : Sanvad
मेला श्री दाऊजी महाराज में पांच दिवसीय विराट कुश्ती दंगल के अंतिम दिन मंगलवार को पहली बार विदेशी पहलवानों का आगमन हुआ। इस दौरान विदेशी पहलवान व अभिनेता बिंदु दारा सिंह से बातचीत की गई। बिंदु दारा सिंह ने कहा कि मोबाइल ने युवा पीढ़ी को बर्बाद कर दिया है।
विज्ञापन



आयोजकों की ओर से शहर के एक रेस्टोरेंट में कार्यक्रम किया गया। यहां रामायण में हनुमान जी का किरदार निभाने वाले विख्यात पहलवान दारा सिंह के सुपुत्र बिंदु दारा सिंह ने मीडिया को बताया कि उनके पिता दारा सिंह भी एक बार मेला के दंगल में आ चुके हैं। प्रश्नों का उत्तर देते हुए बिंदु दारा सिंह ने कहा कि मोबाइल ने युवा पीढ़ी को बर्बाद कर दिया है। मल्ल विद्या भारत की प्राचीन कला है। युवाओं को इससे जुड़कर रहना चाहिए।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि भारत के युवा विदेश में अपनी प्रतिभा का अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। ओलंपिक में भी हमारे खिलाड़ी पदक जीत रहे हैं। यह हमारे लिए गर्व की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विदेशी पहलवानों ने किया धन्यवाद :
ईरान से आए अमिक ईरानी और इरफान ईरानी ने कहा कि दाऊजी महाराज के अखाड़े का नाम विदेश में भी विख्यात है। उनके लिए इस अखाड़े में आकर लड़ना गौरव की बात है। दंगल कमेटी को उन्होंने बुलाने के लिए धन्यवाद भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed