फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   MLA can make me unhappy

विधायक करा सकते हैं मेरे साथ कोई अनहोनी

Thu, 16 May 2019 11:46 PM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस Published by: Mohd Rafeek Updated Thu, 16 May 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
MLA can make me unhappy
सिकंदराराऊ विधायक के खिलाफ शिकायत करने के लिए एसपी ऑफिस पर मौजूद शिकायतकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
हाथरस। सिकंदराराऊ के एक नेता ने गुरुवार को दर्जनों लोगों के साथ एसपी ऑफिस पहुंचकर एसपी को शिकायती पत्र देकर यह आशंका जताई कि सिकंदराराऊ के विधायक कोई साजिश रचकर उसके खिलाफ कोई अनहोनी करा सकते हैं। इधर, सिकंदराराऊ भाजपा विधायक वीरेंद्र सिंह राना का कहना है कि युवक सुर्खियां बटोरने के लिए यह नाटक कर रहा है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में निशांत चौहान निवासी नगला अहेरिया गंथरी शाहपुर सिकंदराराऊ ने आरोप लगाते हुए कहा कि नौ मई को महाराणा प्रताप जयंती के मौके पर गोशाला रोड स्थित गोशाला हाथरस पर आयोजित कार्यक्रम में भाग  ले रहा था। उसने जब क्षत्रिय लोगों पर लग रहे झूठे एससी व एसटी एक्ट की निंदा की तो उसके हाथ से माइक छीनने का प्रयास किया गया। उसके बाद सिकंदराराऊ विधायक ने गनर द्वारा उसे बुलाया और उसे धमकी दी।
विज्ञापन


शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि सिकंदराराऊ विधायक द्वारा किसी षडयंत्र में फंसाया जा सकता है। उसने पुलिस अधीक्षक से न्याय व सुरक्षा की मांग की है। शिकायती पत्र देने वालों में निशांत चौहान के साथ मनीष ठाकुर, मिथुन चौहान, अमरेंद्र सिंह, जीपी सिंह, गजेंद्र कुमार, पवन सेंगर, सरजू राना, आकाश चौहान, मोनू चौहान, धर्मेंद्र सिसौदिया आदि थे। इधर, इस मामले में सिकंदराराऊ के विधायक वीरेंद्र सिंह राना का कहना है कि 9 मई को उक्त युवक कार्यक्रम में कुछ अनर्गल बोल रहा था तो उसे समाज के ही कुछ लोगों ने चुप करा दिया था। विधायक का कहना है कि उनका इस युवक से कोई लेना-देना नहीं है और न ही किसी तरह का विवाद है। यह युवक महज सुर्खियां बटोरने के लिए इस तरह की बातें कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed