{"_id":"68a9f72748d9cf0d570ff65f","slug":"missing-youth-murdered-body-found-in-fort-moat-12-days-later-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: लापता युवक की हत्या, 12 दिन बाद किले की खाई में मिला शव, सड़गल बन गया कंकाल, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: लापता युवक की हत्या, 12 दिन बाद किले की खाई में मिला शव, सड़गल बन गया कंकाल, रिपोर्ट दर्ज
Sat, 23 Aug 2025 10:45 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 23 Aug 2025 10:45 PM IST
सार
कुछ लोगों ने बदबू आने पर किले की खाई की ओर झांककर देखा तो वहां एक युवक का कंकाल दिखाई दिया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
किले की झाड़ियां में पड़ा नर कंकाल
- फोटो : संवाद
विस्तार
सासनी कस्बे से 12 दिन पहले लापता हुए युवक दिनेश की हत्या कर दी गई। उनका शव 23 अगस्त दोपहर को किले की खाई में मिला है। शव पूरी तरह से सड़गल कर कंकाल बन गया था। कपड़ों के आधार पर परिजनों ने पहचान की। परिजनों तीन लोगों पर साढ़े सात हजार रुपये के विवाद में दिनेश की हत्या करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है।
विज्ञापन
दिनेश उर्फ सचिन (25) मूलरूप से जहरू नगला निवासी विनोद कुमार के पुत्र थे और इनका परिवार हाल ही में कोमल सिटी सासनी में रह रहा है। दिनेश के भाई दीपू ने गत 13 अगस्त को सूचना थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराई थी और कहा था कि वह 11 अगस्त से लापता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
23 अगस्त दोपहर करीब ढाई बजे कुछ लोगों ने बदबू आने पर किले की खाई की ओर झांककर देखा तो वहां एक युवक का कंकाल दिखाई दिया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस भी मौके पर पहुंची। भाई दीपू ने ही ट्राउजर व अन्य कपड़ों से दिनेश के रूप में पहचान की। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की और घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं।
दीपू ने बॉबी निवासी शुक्र बाजार सासनी, आकाश उर्फ राइडर निवासी नगला विजैया, नंदू निवासी बरसै और शनि निवासी नगला विजैया के खिलाफ दिनेश की हत्या कर शव खाई में फेंकने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि दिनेश एक डेयरी की गाड़ी चलाते थे। बाॅबी ने अपनी बहन की शादी में उनसे साढ़े सात हजार रुपये उधार लिए थे, जिन्हें वापस लेने वह बॉबी और राइडर के पास गए थे। इसी विवाद में उनकी हत्या की गई।