फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Missing woman for 40 days reunited with family

Hathras News: 40 दिन से लापता महिला को परिवार से मिलाया

Sun, 04 Jun 2023 12:10 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sun, 04 Jun 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Missing woman for 40 days reunited with family
जिले में स्थापित वन स्टॉप सेंटर बिछड़े लोगों को मिलाने का काम कर रहा है। सितंबर 2020 से सेंटर का संचालन शुरू हुआ है। तब से 470 मामले दर्ज हुए। सभी मामलों का निस्तारण कराने में वन स्टॉप सेंटर ने अहम भूमिका निभाई है।
विज्ञापन





सेंटर पर एक महिला द्वारा एक पीड़ित महिला को सेंटर में लाया गया। सेंटर प्रबंधक मनीषा भारद्वाज के नेतृत्व में केस वर्कर फरिहा नोशी एवं महिला पुलिस आरक्षी पूजा द्वारा समय-समय पर पीड़ित महिला की काउंसिलिंग की गई। महिला ने बताया कि भरतपुर राजस्थान में उसकी शादी हुई थी। उसके पति, उसके तीन पुत्री एवं एक बेटा है। वह राजस्थान के भरतपुर में रहते हैं। परिवार में क्लेश होने के कारण 22 अप्रैल को महिला घर से निकल आई थी। ससुराल जाने में डर रही हूं। सेंटर पर महिला के अंदर के भय को दूर करते हुए उसके पति एवं बच्चों को बुलाया गया।
विज्ञापन





पीड़िता के पति ने बताया कि वह और उसके बच्चे इतने दिनों से परेशान थे कि पता नहीं उसकी पत्नी कहां चली गई। अब किस अवस्था में होगी। सभी रिश्तेदारियों में जानकारी की और संबंधित थाने में गुमशुदगी भी दर्ज कराई गई थी, परंतु आज तक किसी भी तरह की कोई सूचना नहीं मिली। पीड़िता अपने पति एवं बच्चों को देखकर बहुत खुश हुई। सेंटर प्रबंधक ने पति को घरेलू हिंसा न करने करने की हिदायत दी। महिला अपने बच्चे एवं पति के साथ खुशी-खुशी अपने घर चली गई। इस अवसर पर श्वेता सारस्वत, पूनम एवं वन स्टॉप सेंटर का स्टाफ मौजूद रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed