{"_id":"66cfbd9a3b0e68014f01cf57","slug":"misbehavior-with-the-team-that-came-to-free-the-land-from-encroachment-hathras-news-c-2-1-ali1027-470217-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: भूमि को कब्जामुक्त कराने पहुंची टीम से अभद्रता, दो नामजद व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: भूमि को कब्जामुक्त कराने पहुंची टीम से अभद्रता, दो नामजद व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Thu, 29 Aug 2024 05:45 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Updated Thu, 29 Aug 2024 05:45 AM IST
सार
डीएम के आदेश पर गांव में आवासित कृषि भूमि को कब्जा मुक्त कराने के लिए पुलिस के साथ राजस्व टीम गई। इस दौरान कब्जाधारी आदि ने सरकारी कार्य में बाधा डाली। गालियां दीं। महिलाओं को कपड़ा फाड़कर टीम से लिपटने के लिए उकसाया।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गांव मगटई में आवासित पट्टा कृषि भूमि को कब्जा मुक्त कराने 28 अगस्त को पुलिस के साथ गई राजस्व टीम के साथ अभद्रता की गई। इस संबंध में क्षेत्रीय लेखपाल ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
लेखपाल प्रेमप्रकाश का कहना है कि जिलाधिकारी के आदेश पर 28 अगस्त को गांव में आवासित कृषि भूमि को कब्जा मुक्त कराने के लिए पुलिस के साथ तहसीलदार चंद्रप्रकाश सिंह, राजस्व निरीक्षक तेजवीर सिंह, लेखपाल गए थे। इस दौरान कब्जाधारी रनवीर, रामवीर आदि पुत्रगण गेंदालाल के पक्ष से सोनू पुत्र चंद्रपाल, ननकेश पुत्र भगवान सिंह आदि ने सरकारी कार्य में बाधा डाली। गालियां दीं।
विज्ञापन
महिलाओं को कपड़ा फाड़कर टीम से लिपटने के लिए उकसाया। इसे लेकर वहां काफी देर तक हंगामा हुआ। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो नामजद व अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन