फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Minister in-charge of the district, in the T-shirt and trousers on the city streets

शहर की सड़कों पर टी-शर्ट व ट्राउजर में उतरे जिले के प्रभारी मंत्री

Wed, 03 Oct 2018 12:40 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस। Updated Wed, 03 Oct 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
 जिले के प्रभारी मंत्री उपेंद्र तिवारी सुबह शहर की सड़कों पर टी-शर्ट व टाउजर पहन सड़क पर उतर आए। यहां प्रभारी मंत्री ने सुबह सात बजे से ही शहर का भ्रमण शुरू कर दिया। इस अवसर पर उन्होंने स्वच्छता अभियान के तहत शहर के कई वार्डों का निरीक्षण किया। 
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने मधुगढ़ी रोड से होते हुए मथुरा रोड, तालाब चौराहा, घंटाघर चौराहा, रूई की मंडी, सादाबाद गेट, नयागंज चौराहा, चामड़ गेट तथा अन्य चौराहों पर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने कई स्थानों पर सफाई व्यवस्था दुरुस्त मिलने पर खुशी जाहिर की। प्रभारी मंत्री के साथ सदर विधायक हरीशंकर माहौर, नगर पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य सहित कई जनप्रतिनिधियों ने नयागंज चौराहा पर झाडू लगाकर लोगों को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया, जिससे लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता आ सके। उन्होंने कई स्थानों पर पर रुक करके लोगों से स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों की सफाई व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। उन्होंने लोगों से सरकार की योजनाओं से होने वाले लाभों के बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान 2014 के बाद से पूरे देश में विशाल रूप से लागू किया गया है। इसके द्वारा गंदगी मुक्त अभियान चलाकर के पूरे देश को स्वच्छ किया जा रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed