फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Minister expressed displeasure pending cases of Ayushman card

Hathras News: आयुष्मान कार्ड के लंबित मामलों पर प्रभारी मंत्री ने जताई नाराजगी

Mon, 06 Feb 2023 12:11 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Mon, 06 Feb 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Minister expressed displeasure pending cases of Ayushman card
आयुष्मान कार्ड में लंबित मामलों की संख्या अधिक मिलने पर प्रभारी मंत्री असीम अरुण का पारा चढ़ गया। उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों को फटकारते हुए लखनऊ मुख्यालय में वार्ता करते हुए लंबित प्रकरणों के निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिले के प्रभारी मंत्री अरुण रविवार को सीएचसी सादाबाद का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने जच्चा-बच्चा वार्ड में मौजूद प्रसूताओं से स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी ली। उन्हें फल और पोषण आहार का वितरण किया। इसके बाद आयुष्मान कार्ड का डाटा ऑनलाइन जांचा। इसमें लंबित प्रकरणों की संख्या अधिक होने पर सीएमओ से पूछताछ की। सीएमओ ने बताया कि सर्वर में समस्या होने के कारण प्रकरण लंबित हैं। साथ ही जनपद में लंबे समय से चल रही चिकित्सकों और दवाओं कमी होने की जानकारी भी दी। इस दौरान विधायक सिकंदराराऊ वीरेंद्र सिंह राणा, विधायक सदर अंजुला सिंह माहौर, भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, प्रीती चौधरी, भाजपा नेता धर्मेंद्र गौतम, सीडीओ साहित्य प्रकाश मिश्र, एसडीएम विपिन कुमार शिवहरे, सीओ रुचि गुप्ता, एसीएमओ, एमओआईसी डॉ. प्रकाश मोहन आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन


रिपोर्ट दर्ज कर तत्काल कार्रवाई के दिए निर्देश
प्रभारी मंत्री असीम अरूण ने कोतवाली सादाबाद का भी निरीक्षण किया। कहा कि पीड़ितों की समस्यों को गंभीरता से लिया जाए, जिससे कि पीड़ित को समय से न्याय मिल सके। आरोपियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री ने कोतवाली में परिसर, राजकीय संपत्ति, शस्त्र-कारतूस की स्थिति, एफआईआर दर्ज करने की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। पुलिस अधीक्षक देवेश कुमार पांडेय ने बताया की सभी थानों में एफआईआर दर्ज करने की ऑनलाईन व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रभारी मंत्री से शौचालय तोड़े जाने की शिकायत की
व्यापारी नेता विपिन वार्ष्णेय ने प्रभारी मंत्री समीण अरुण से नगर पालिका क्रीड़ास्थल के समीप बने शौचालयों को तोड़कर शापिंग कॉम्पलेक्स बनाए जाने की शिकायत की।बताया कि शापिंग कॉम्पलेक्स बनने से क्रीड़ास्थल को जाने वाला मार्ग तो संकरा हो जायेगा साथ ही साथ शौचालय नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने शापिंग कॉम्पलेक्स की जगह शौचलय का निर्माण कराए जाने की मांग की। संवाद


प्रभारी मंत्री का किया स्वागत
प्रभारी मंत्री असीम अरुण का रविवार को हाथरस आगमन पर पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान, व्यापारी नेता विपिन वार्ष्णेय, सहकारी बैंक निदेशक नरेंद्र सिंह जादौन पप्पू भईया, शैलू यादव, शेखर पुण्ढीर, वीरेंद्र शर्मा आदि ने बुके भेंट कर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed