फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Meter installed in the house for stealing electricity

Hathras News: बिजली चोरी करने पर लगेगा घर में मीटर, बिल के साथ किस्तों में वसूला जाएगा पूरा जुर्माना

Fri, 03 Feb 2023 06:51 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 03 Feb 2023 06:51 PM IST
सार

हाथरस शहर में 28 प्रतिशत व देहात में 60 प्रतिशत बिजली चोरी हो रही है। इस कारण हर माह विभाग को लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है। बिजली चेकिंग अभियान के दौरान जिलेभर में काफी लोग बिजली चोरी करते हुए पकड़े जा चुके हैं।

विज्ञापन
Meter installed in the house for stealing electricity
बिजली का मीटर - फोटो : amar ujala

विस्तार

बिना कनेक्शन के बिजली चोरी करते पकड़े जाने पर बिजली विभाग जुर्माना तो ठोकेगा ही लेकिन अब उनके घरों में मीटर भी लगाएगा। इसके लिए आरोपियों को प्रमाण पत्र जमा करना होगा। साथ ही उनसे किस्तो में जुर्माना वसूला जाएगा। 

विज्ञापन


बिजली विभाग के अनुसार हाथरस शहर में 28 प्रतिशत व देहात में 60 प्रतिशत बिजली चोरी हो रही है। इस कारण हर माह विभाग को लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है। बिजली चेकिंग अभियान के दौरान जिलेभर में काफी लोग बिजली चोरी करते हुए पकड़े जा चुके हैं। इसमें कई ऐसे लोग थे, जो बिना कनेक्शन के बिजली का उपयोग कर रहे थे। 
विज्ञापन


बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए बिजली विभाग ने मीटर लगाने के लिए पखवाड़ा शुरू किया है। पखवाड़े में बिना कनेक्शन के बिजली चोरी करते पकड़े गए आरोपी नियत किलोवाट कनेक्शन के लिए आवेदन कर सकेंगे। उन्हें एक प्रमाण पत्र भी लिया जाएगा, जिसमें किस्तों में जुर्माना अदा करने आदि जानकारी देनी होंगी। इसके बाद बिजली विभाग कनेक्शन देगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक्सईएन नरेंद्र कुमार ने बताया कि जिन लोगों के यहां कनेक्शन नहीं था, वह बिजली चोरी में पकड़े गए। ऐसे लोगों को कनेक्शन दिए जा रहे हैं। जुर्माना की राशि किस्तों में बिल के साथ उपभोक्ता अदा कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed