फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Message sent from Dharmendra lost mobile

Hathras: धर्मेंद्र के गुम हुए मोबाइल से भेजा गया था धमकी का संदेश, आगरा में मिल रही फोन की लोकेशन

Fri, 31 May 2024 04:57 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Fri, 31 May 2024 04:57 AM IST
सार

धर्मेंद्र से की गई पूछताछ में पता चला कि धर्मेंद्र के जिस मोबाइल नंबर से धमकी भरा संदेश मुंबई पुलिस को भेजा गया, वह मोबाइल फोन 13 मई को बागेश्वर धाम जाते समय मथुरा में गुम हो गया था।

विज्ञापन
Message sent from Dharmendra lost mobile
मोबाइल प्रतीकात्मक - फोटो : Freepik

विस्तार

मुंबई के ताज होटल और क्षत्रपति शिवाजी महाराज एयपोर्ट को बम से उड़ाने का धमकी भरा संदेश भेजने के मामले में नया मोड़ आया है। धर्मेंद्र से की गई पूछताछ में पता चला कि धर्मेंद्र के जिस मोबाइल नंबर से धमकी भरा संदेश मुंबई पुलिस को भेजा गया, वह मोबाइल फोन 13 मई को बागेश्वर धाम जाते समय मथुरा में गुम हो गया था। पुष्टि के लिए धर्मेंद्र ने 23 मई को कोतवाली में दी गई तहरीर भी पुलिस को दिखाई।

विज्ञापन


धर्मेंद्र ने मुंबई पुलिस और आईबी की टीम को रत्नेश की सिम से उसने नया मोबाइल फोन खरीदा था। खोए हुए मोबाइल फोन की लोकेशन आगरा में आने के बाद मुंबई पुलिस अब आगरा जाकर जांच कर रही है। इस मामले में गिरफ्तार किए गए गांव देवर पनाखर निवासी दोनों युवकों की कोई भूमिका नहीं मिली है, फिर भी एहतियातन कोतवाली पुलिस ने दोनों को हिरासत में ही ले रखा है। गौरतलब है कि इस मामले में पुलिस रत्नेश को 28 मई को ही गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि धर्मेंद्र को 29 मई को गिरफ्तार किया गया था। मुंबई पुलिस और अलीगढ़ आईबी की टीम ने दोनों से पूछताछ की।
विज्ञापन


सीओ सिकंदराराऊ डॉ. आनंद वर्मा ने बताया कि आरोपी धर्मेंद्र ने बताया कि उसका मोबाइल फोन 13 मई को मथुरा में बागेश्वरधाम जाते समय खो गया था। तीर्थ यात्रा के मद्देनजर उसने कोई कार्रवाई नहीं की। बागेश्वर धाम से लौटने के बाद धर्मेंद्र ने कोतवाली में 23 मई को मोबाइल फोन के खाेने की सूचना दी थी। इधर, धर्मेंद्र को गुम हुआ मोबाइल फोन लगातार चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


धर्मेंद्र ने नया मोबाइल फोन खरीदकर गांव निवासी रिश्तेदार रत्नेश के नाम पर जारी सिम कार्ड लगाकर चालू किया था। धमकी प्रकरण की जांच हुई तो उसमें मोबाइल फोन के आधार पर रत्नेश का नाम प्रकाश में आया। पुलिस ने दोनों को दोषी मानते हुए मुंबई पुलिस की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। गुम हुए मोबाइल फोन की लोकेशन अब आगरा में मिल रही है। अब मुुंबई पुलिस के सामने यह पता लगाने की चुनौती है कि आगरा में किसने धर्मेंद्र के मोबाइल फोन का प्रयोग कर धमकी भरा संदेश भेजा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed