फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Message given to people to vote boldly

लोगों को दिया निर्भीक होकर मतदान करने का संदेश

Mon, 18 Mar 2019 12:26 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस Published by: Mohd Rafeek Updated Mon, 18 Mar 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
Message given to people to vote boldly
रमन पुर में फ्लैग मार्च करती पैरामिलिट्री व पुलिस फोर्स। - फोटो : अमर उजाला
हाथरस। कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने पैरामिलिट्री फोर्स के साथ अपने इलाके में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान लोगों को संदेश दिया कि वह लोकसभा चुनाव में निर्भीक और बेझिझक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें।
विज्ञापन


चुनावी तैयारियों के चलते लोगों में व्याप्त भय को दूर करने के लिए रविवार को एसपी सिद्धार्थ शंकर मीणा, एएसपी सिद्धार्थ वर्मा के निर्देश पर सीओ रामशब्द यादव और एसएचओ जितेंद्र कुमार दीखित के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। पुराने एसपी दफ्तर से शुरू हो कर फ्लैग मार्च कैलाश नगर, श्रीनगर, रमनपुर और नवलनगर होते हुए शिल्पा गेस्ट हाउस पर समाप्त हुआ।
विज्ञापन


इसके अलावा इलाहाबाद बैंक बागला मार्ग से खंदारी गढ़ी, विष्णुपुरी, लेबर कॉलोनी रोड, फैक्ट्री एरिया होते हुए पुलिस चौकी अलीगढ़ रोड पर फ्लैग मार्च समाप्त हुआ। शाम को नगला अलगर्जी, सीर सोखना, दादनपुर, गढ़ी गिरधरा, ढकपुरा, नगला खान, जलेसर रोड, इगलास अड्डा पर फ्लैग मार्च निकाला गया। एसएसआई विपिन कुमार भी फ्लैग मार्च में शामिल हुए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed