{"_id":"68ab30ecf208c1c7280ba272","slug":"mentally-challenged-youth-beaten-tied-to-pole-on-suspicion-of-theft-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक: चोरी के शक में पीटा, खंभे से बांधा, पुलिस ने परिजनों को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक: चोरी के शक में पीटा, खंभे से बांधा, पुलिस ने परिजनों को सौंपा
Sun, 24 Aug 2025 09:04 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 24 Aug 2025 09:04 PM IST
सार
सीओ अमित पाठक ने बताया कि युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ लग रहा था, उसे उसके मां-बाप को सौंपा गया है। युवक को माता-पिता अस्पताल ले गए हैं।
विज्ञापन
खंभे से बंधा युवक
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
सादाबाद कस्बा के विनोबा नगर इलाके में चोरी के शक में लोगों ने एक युवक को पीट दिया और खंभे से बांध दिया, जबकि युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ था।
विज्ञापन
क्षेत्र के लोगों का आरोप है कि युवक दो दिन पहले एक साइकिल चोरी कर ले गया था, 24 अगस्त को जब युवक फिर से घूमता दिखाई दिया तो लोगों ने उसे पकड़ लिया। सूचना पर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई और युवक को अपने साथ ले आई। पूछताछ में युवक सही जवाब भी नहीं दे पाया।
विज्ञापन
सीओ अमित पाठक ने बताया कि युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ लग रहा था, उसे उसके मां-बाप को सौंपा गया है। युवक को माता-पिता अस्पताल ले गए हैं। युवक ईंट मार रहा था, इस वजह से इसे लोगों ने पोल से बांध दिया था। युवक पर चोरी का आरोप गलत है।
विज्ञापन