फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Mendu rail gate remains closed, drivers remain worried

Hathras News: मेंडू रेल फाटक रहा बंद, वाहन चालक रहे परेशान

Sun, 07 Apr 2024 11:47 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sun, 07 Apr 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
Mendu rail gate remains closed, drivers remain worried
मेंडू रेलवे क्रॉसिंग पर मरम्मत का कार्य करते रेल कर्मी। संवाद - फोटो : samvad
मथुरा-बरेली राजमार्ग के कस्बा मेंडू स्थित रेलवे फाटक पर रविवार सुबह से मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया। इस कारण मथुरा-बरेली राजमार्ग पर वाहनों का आवागमन बंद रहा। वाहनों को लगभग 30 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाने के लिए मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन








मथुरा-कासगंज रेल खंड के मेंडू रेलवे स्टेशन के निकट रेलवे क्राॅसिंग संख्या 301ए पर दो दिवसीय मरम्मत कार्य की शुरुआत रविवार सुबह सात बजे की गई। इसके बाद से रेलवे फाटक से आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया गया।
विज्ञापन




यहां आने वाले वाहनों को वापस लौटना पड़ा। वाहनों को हाथरस-सासनी-कैलोरा के रास्ते लगभग 30 किलोमीटर का फेरा लगाना पड़ा। दूसरी ओर कई वाहनों को कस्बा मेंडू की गलियों से होकर गुजरना पड़ा। इस दौरान राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन







अहम बात यह है कि इस रेलवे फाटक से हर रोज औसतन दो लाख 78 हजार 348 छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। रेलवे कर्मियों की मानें तो यहां गिट्टी की सफाई के साथ स्लीपर साफ किए जाएंगे। इसके साथ ही यहां रबर पैड लगाए जाएंगे, ताकि वाहनों के आवागमन के दौरान रेलवे ट्रैक को सुरक्षित रखा जा सके।









कस्बा मेंडू की गलियों में लगा जाम

मेंडू की रेलवे क्राॅसिंग संख्या 301ए पर मरम्मत कार्य शुरू होने के बाद ज्यादातर वाहन कस्बा मेंडू से होकर रेलवे क्रॉसिंग संख्या 299 पर पहुंचे। इस दौरान कस्बे की संकरी गलियों में आमने-सामने से वाहनों के आने के कारण जाम की स्थिति बनी रही। स्थानीय लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।









यातायात पुलिस की लापरवाही से हुई परेशानी

रेलवे की ओर से दो दिन पहले ही स्थानीय पुलिस व यातायात पुलिस को मरम्मत कार्य के कारण मार्ग परिवर्तन की जानकारी दी गई, लेकिन यातायात पुलिस इसे लेकर गंभीर दिखाई नहीं दी। इस कारण लंबी दूरी से आने वाले वाहनों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यातायात पुलिस की ओर से शहर के सासनी गेट चौराहा व कैलोरा चौराहे से वाहनों का मार्ग परिवर्तन नहीं किया गया। इससे मेंडू फाटक पर पहुंचने के बाद कई वाहनों को अपने वाहन मोड़ने को मजबूर होना पड़ा।









हम कासगंज से दाऊजी जा रहे हैं, लेकिन यहां फाटक बंद है। मोटर साइकिल नहीं निकल पाएगी, इसलिए अब लौट रहे हैं, कोई दूसरा रास्ता पता कर उससे जाएंगे। सुना है कस्बे में अंदर होकर एक रास्ता है, जिसका अब प्रयोग करेंगे।
-रामवीर कुमार निवासी बल्देव।







हाथरस जंक्शन से हाथरस शहर जाना है। अब यहां फाटक बंद है। लंबा फेरा लगाकर जाने का कोई फायदा नहीं है। अब लौटकर घर जा रहे हैं। अब दो दिन बाद शहर में आकर कुछ सामान खरीदना है।
-विजय कुमार निवासी हाथरस जंक्शन







सोरों जी से आ रहे हैं। यहां आकर पता चला है कि फाटक बंद है। अब बताया जा रहा है कि आठ किलोमीटर दूर कैलोरा चौराहे से मार्ग परिवर्तन करना होगा। अगर वहीं पता चल जाता तो दिक्कत नहीं होती, लेकिन वहां किसी ने कुछ नहीं बताया।

-अशोक सैनी निवासी दौसा (राजस्थान)






मुझे अमरपुर घना होकर रुहेरी जाना है, लेकिन अब पता नहीं किस रास्ते से रेलवे फाटक पार होगा। हमारे साथ तमाम लोग हैं। इस फाटक के बंद होने से परेशान होंगे। अब कस्बे से होकर वाहन निकालने की कोशिश करेंगे।
-सत्यपाल निवासी रुहेरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed