फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   meeting for success of kisaan mahapanchayat

मुरसान में किसान महापंचायत को सफल बनाने का किया आह्वान

Mon, 08 Feb 2021 11:06 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
meeting for success of kisaan mahapanchayat
मुरसान में किसान महापंचायत की जानकारी देते रालोद बृज क्षेत्र अध्यक्ष गुड्डू चौधरी। - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

सादाबाद के छाबी मियां के बाग में 15 फरवरी को आयोजित किसान महापंचायत को सफल बनाने के लिए राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने सोमवार को मुरसान क्षेत्र में बैठक कीं। इन बैठकों में किसानों से अधिकाधिक संख्या में महापंचायत में पहुंचने का आह्वान किया गया।
राष्ट्रीय लोकदल के जिला अध्यक्ष केशवदेव चौधरी ने कहा कि 15 फरवरी को किसान महापंचायत में रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व सांसद जयंत चौधरी संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि यह महापंचायत कृषि कानूनों को लेकर आयोजित की जाएगी। रालोद बृज क्षेत्र अध्यक्ष गुड्डू चौधरी ने कहा कि कृषि कानूनों को लेकर किसानों में भारी आक्रोश है। किसानों द्वारा इन कानूनों को वापस लेने की पुरजोर मांग सरकार से की जा रही है, लेकिन सरकार हठधर्मी रवैया अपनाए हुए है। ऐसे में रालोद किसानों के साथ है और उनके साथ कानून वापस होने तक इस लड़ाई से पीछे नहीं हटेगा। रालोद नेता गिरेंद्र चौधरी ने भी मुरसान क्षेत्र के समस्त गांवों के किसानों से किसान महापंचायत को सफल बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष रामनारायण वर्मा, सुरेंद्र सिंह परिहार, मास्टर कोमल सिंह, महिपाल सिंह, सचिन पचहरा, राजेंद्र सिंह एडवोकेट, मास्टर ज्वाला सिंह, राजकुमार सिंह, हासिम खान, यशपाल चौधरी, योगेंद्र सिंह, रोहिताश, चंदू चौधरी, राजेश चौधरी, जितेंद्र चौधरी, लव कुमार, दीपू चौधरी, छोटे बहादुर सिंह, रमेश सिंह, रामसहाय चौधरी, ओमवीर सिंह प्रधान, होतीलाल, नीरज चौधरी, श्याम चौधरी, हेमंत चौधरी, प्रताप सिंह, बलवीर सिंह, महानंद सिंह, प्रहलाद सिंह, धर्मवीर सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed