फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   'Max' vehicle rams into brick-laden tractor-trolley; elderly man dies.

Hathras News: ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी मैक्स, वृद्ध की मौत

Wed, 05 Aug 2026 02:13 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Wed, 05 Aug 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
'Max' vehicle rams into brick-laden tractor-trolley; elderly man dies.
विजेंद्र सिंह का फाइल फोटो। - फोटो : File Photo
गांव अरौठा के पेट्रोल पंप के पास मंगलवार की सुबह ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से मैक्स पिकअप वाहन जा घुसा। हादसे में मैक्स सवार वृद्ध विजेंद्र सिंह (70) गंभीर रूप से घायल हो गए। आगरा में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मैक्स का चालक बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन

गांव गढ़ी हर्रुप निवासी योगेश ने बताया कि उनके पिता विजेंद्र सिंह मंगलवार की सुबह मैक्स वाहन से किसी काम से मथुरा जा रहे थे। सुबह करीब साढ़े चार बजे नौगांव के नजदीक मैक्स वाहन आगे चल रही ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से जा घुसा। टक्कर इतनी तेज थी कि मैक्स का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार विजेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें आगरा रेफर कर दिया। आगरा में उपचार के दौरान विजेंद्र सिंह ने दम तोड़ दिया। परिवार के लोग आगरा पहुंचे। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। कोतवाली प्रभारी विजय कुमार सिंह ने बताया कि अभी घटना के संबंध में तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed