{"_id":"6a72138f45a654d17d061402","slug":"max-rammed-into-the-tractor-trolley-from-behind-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras Accident: ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से घुसी मैक्स, आगरा में वृद्ध की उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras Accident: ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से घुसी मैक्स, आगरा में वृद्ध की उपचार के दौरान मौत
Tue, 04 Aug 2026 10:02 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Tue, 04 Aug 2026 10:02 PM IST
सार
विजेंद्र सिंह मैक्स वाहन से किसी काम से मथुरा जा रहे थे। मैक्स वाहन आगे चल रही ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से जा घुसा। टक्कर इतनी तेज थी कि मैक्स का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार विजेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
विज्ञापन
मृतक विजेंद्र सिंह, क्षतिग्रस्त हुई मैक्स पिकअप
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
सादाबाद में गांव अरौठा के पेट्रोल पंप के पास 4 अगस्त की सुबह ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से मैक्स पिकअप वाहन जा घुसा। हादसे में मैक्स सवार वृद्ध विजेंद्र सिंह (70) गंभीर रूप से घायल हो गए। आगरा में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मैक्स का चालक बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन
गांव गढ़ी हर्रुप निवासी योगेश ने बताया कि उनके पिता विजेंद्र सिंह मंगलवार की सुबह मैक्स वाहन से किसी काम से मथुरा जा रहे थे। सुबह करीब साढ़े चार बजे नौगांव के नजदीक मैक्स वाहन आगे चल रही ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से जा घुसा। टक्कर इतनी तेज थी कि मैक्स का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार विजेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें आगरा रेफर कर दिया। आगरा में उपचार के दौरान विजेंद्र सिंह ने दम तोड़ दिया। परिवार के लोग आगरा पहुंचे। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। कोतवाली प्रभारी विजय कुमार सिंह ने बताया कि अभी घटना के संबंध में तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन