{"_id":"64c52606349fe07e3101db96","slug":"max-hit-the-bike-2023-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: मैक्स ने बाइक में मारी टक्कर, किसान की मौत और पत्नी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: मैक्स ने बाइक में मारी टक्कर, किसान की मौत और पत्नी घायल
Sat, 29 Jul 2023 08:15 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 29 Jul 2023 08:15 PM IST
सार
वेदई के गांव अंधपुरा निवासी किसान वीरेश (50) पुत्र जसराम, पत्नी सुमन के साथ बाइक पर सवार होकर आगरा में किसी रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। थाना खंदौली क्षेत्र में शांति हॉस्पिटल के निकट सामने से आ रही मैक्स पिकअप ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वीरेश की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस के सादाबाद में आगरा रोड पर शुक्रवार देर शाम मैक्स पिकअप ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार किसान की मौत हो गई जबकि उनकी पत्नी घायल हो गई। पुलिस ने घायल महिला को इलाज के लिए आगरा भेज दिया। वहीं, मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
वेदई के गांव अंधपुरा निवासी 50 वर्षीय किसान वीरेश पुत्र जसराम, पत्नी सुमन के साथ बाइक पर सवार होकर आगरा में किसी रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। थाना खंदौली क्षेत्र में शांति हॉस्पिटल के निकट सामने से आ रही मैक्स पिकअप ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वीरेश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पत्नी सुमन गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल महिला को उपचार के लिए आगरा के लिए भिजवाया। काफी देर आवागमन भी बाधित रहा। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद किसान का शव गांव पहुंचा। दुर्घटना में घायल किसान की पत्नी का आगरा में उपचार चल रहा है। इस मामले में अभी तक मृतक के परिजनों की ओर से कोई शिकायत नहीं दी गई है।
विज्ञापन