फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Max-bike collision kills student

Hathras Accident: मैक्स-बाइक की टक्कर से एक छात्र की मौत, दूसरा गंभीर घायल, परिवार में छाया मातम

Sat, 25 Oct 2025 06:13 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 25 Oct 2025 06:13 PM IST
सार

बुलेट से स्कूल जा रहे दो छात्रों की आमने-सामने मैक्स से भिड़ंत हो गई। हादसे में बुलेट सवार एक छात्र की मौत हो गई और दूसरा गंभीर घायल हो गया। 

विज्ञापन
Max-bike collision kills student
मृतक अभिषेक - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

25 अक्तूबर को आगरा-अलीगढ़ हाईवे स्थित राधिका ढाबा के निकट घर से स्कूल जा रहे दो बुलेट सवार छात्रों की ओवरटेक करने पर मैक्स से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एनएच की एंबुलेंस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने एक को मृतक घोषित कर दिया। गंभीर घायल साथी का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार किया गया। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार 22 वर्षीय अभिषेक पुत्र ज्ञान प्रकाश अलीगढ़ से बीएससी कर रहा था। उसका 18 वर्षीय चचेरा भाई यशपाल पुत्र कृष्ण कुमार भी अलीगढ़ के इंडियन पब्लिक स्कूल से इंटरमीडिएट का छात्र है। दोनों अपने गांव बसगोई से स्कूल पढ़ने के लिए बुलेट बाइक से जा रहे थे। वह आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर राधिका ढाबा के निकट पहुंचे, वहां उन्होंने किसी वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश की। तभी अलीगढ़ की तरफ से आ रही अज्ञात मैक्स गाड़ी ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


जिससे दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। मैक्स गाड़ी चालक मौका देखकर वहां से भाग गया। सूचना  पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल गाड़ी चालकों को एनएच की एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। जहां पर चिकित्सकों ने अभिषेक को मृत घोषित कर दिया। बाइक पर बैठा यशपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया, जहां पर हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना पाकर परिजन भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


होनी को कुछ और ही मंजूर था
हादसे में अभिषेक की मौत के बाद गांव में मातम छा गया। मृतक अभिषेक को याद करते हुए ग्रामीण कह रहे हैं कि वह होनहार छात्र था। उसने अपने पिता को वायदा किया था कि एमबीबीएस की पढ़ाई कर नाम रोशन करेगा, लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। गांव में अभिषेक के मौत की सूचना मिलते ही शोक की लहर दौड़ गई। प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार ने बताया कि परिजनों की तरफ से अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed