फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   maternal uncle raped with nephew, police sent to jail

मासूम से दुष्कर्म के आरोपी रिश्ते के मामा को पुलिस ने भेजा जेल

Sun, 03 Jan 2021 10:44 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jan 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
maternal uncle raped with nephew, police sent to jail
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

डेढ़ साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी रिश्ते के मामा के खिलाफ पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। गौरतलब है कि आरोपी को शनिवार को ही गिरफ्तार कर लिया गया था।
शहर के एक मोहल्ला निवासी विवाहिता कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव में अपने मायके गई थी। वहां महिला की डेढ़ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी। घटना को अंजाम देने का आरोपी कोई और नहीं, बल्कि बच्ची के रिश्ते का मामा ही है। वह बच्ची को खिलाने के बहाने शनिवार की रात करीब सात बजे अपने साथ ले गया। काफी देर तक वह वापस नहीं लौटा तो उसे तलाश किया गया। सामने से आता देख उसकी गोद से बच्ची को उसकी मां ने ले लिया। बच्ची कराह रही थी।
विज्ञापन

बच्ची की हालत देखकर उसकी मां और परिवार के अन्य लोग हैरान रह गए। गांव के लोगों ने उसे पकड़ लिया और फिर पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने धारा 376 (2)(च) 5/6 पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने रविवार को दुष्कर्म के अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजा गया है। मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है।
-ब्रह्म सिंह, सीओ सादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed