{"_id":"69a804bc2e840eed1c08ef21","slug":"massive-fire-breaks-out-in-rubber-factory-2026-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: रबर फैक्टरी में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, लाखों का माल जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: रबर फैक्टरी में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, लाखों का माल जलकर राख
Wed, 04 Mar 2026 03:39 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Wed, 04 Mar 2026 03:39 PM IST
सार
होली खेलते हुए लोगों को फैक्टरी परिसर से धुआं निकलता दिखाई दिया। स्थानीय लोगों ने तुरंत फैक्टरी स्वामी को आग लगने की सूचना दी। इसके बाद फैक्टरी मालिक ने फायर ब्रिगेड स्टेशन और इलाका पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
फैक्टरी में लगी भीषण आग
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस सदर कोतवाली क्षेत्र के चामड़ गेट चौकी इलाके में धुलेंड़ी के दिन 4 मार्च को रबर फैक्टरी में आग लग गई। रिहायशी इलाके मेंं अचानक लगी आग से अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची दमकल ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। शॉर्ट सर्किट के कारण यह हादसा हुआ, जिसमें लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
चामड़ गेट के रहने वाले विजय उपाध्याय की तरफरा रोड पर रबर की फैक्टरी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लोग होली का त्योहार मना रहे थे, तभी फैक्टरी परिसर से धुआं निकलता दिखाई दिया। स्थानीय लोगों ने तुरंत फैक्टरी स्वामी को आग लगने की सूचना दी। फैक्टरी मालिक ने फायर ब्रिगेड स्टेशन और इलाका पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग इतनी भीषण थी कि फैक्टरी में रखा लाखों रुपये का रबर और अन्य सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। सीएफओ आरके वाजपेयी ने बताया कि प्रथमदृष्टया शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगना प्रतीत हो रहा है। घटना की जांच की जा रही है। वास्तविक क्षति का आंकलन किया जा रहा है। होली के दिन हुई इस घटना से क्षेत्र में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन