{"_id":"5dcc46cf8ebc3e5b764cc2a5","slug":"mass-wedding-ceremony-in-hathras-today-officials-engaged-in-finalizing-preparations-hathras-news-ali218689281","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस में सामूहिक विवाह समारोह आज, तैयारियों को अंतिम रूप में देने में जुटे अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस में सामूहिक विवाह समारोह आज, तैयारियों को अंतिम रूप में देने में जुटे अफसर
विज्ञापन
हाथरस के स्पोर्ट्स स्टेडियम में सामूहिक विवाह कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेते डीएम।
- फोटो : HATHRAS
सामूहिक विवाह समारोह आज, तैयारियां पूरी
डीएम ने विवाह समारोह स्थल का लिया जायजा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत खेल स्टेडियम में बृहस्पतिवार को होने वाले सामूहिक विवाह समारोह की तैयारियों को लेकर देर रात तक प्रशासनिक अधिकारी जुटे रहे। बुधवार की दोपहर को डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने खेल स्टेडियम पहुंचकर तैयारियों को जायजा लिया।
उन्होंने तैयारियों को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए हैं। फर्जी तौर शादी करने वालों को रोकने के लिए उन्होंने सब रजिस्ट्रार को सभी जोड़ों के शादी के रजिस्ट्रेशन करने के निर्देश दिए। शासन स्तर से मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जिले को 351 शादियों को लक्ष्य दिया गया था। इस लक्ष्य के सापेक्ष बुधवार की देर सायं तक प्रशासन ने 331 जोड़ों के फार्म प्राप्त कर लिए थे। यहां तक कि इनके दस्तावेज संबंधी कार्रवाई भी पूरी कर ली थी।
इस मौके पर हिंदू और मुस्लिम रीति रिवाजों के साथ विवाह कराया जाएगा। बुधवार को डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने सीडीओ आरबी भास्कर के साथ खेल स्टेडियम का निरीक्षण किया और तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि जोड़ों की सुविधा के लिए एक हेल्प डेस्क बनाई जाए, ताकि किसी भी व्यक्ति को मदद व जानकारी के लिए भटकना नहीं पड़े। उन्होंने सब रजिस्ट्रार को निर्देश दिए कि समारोह में होने वाली शादियों के रजिस्ट्रेशन किए जाएं, ताकि पहले की तरह फर्जीवाड़ा नहीं हो सके। उन्होंने तैयारियों को तेज गति से कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सीडीओ को निर्देश दिए कि समारोह के दौरान ब्लॉकवार लगे अधिकारियों से समन्वय स्थापित रख पूरी निगरानी की जाए।