{"_id":"6636a01d52f28ef11002d988","slug":"mason-dies-after-being-hit-by-train-hathras-news-c-2-ali1027-383987-2024-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: ट्रेन की चपेट में आया राज मिस्त्री, हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: ट्रेन की चपेट में आया राज मिस्त्री, हुई मौत
Sun, 05 May 2024 02:22 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Updated Sun, 05 May 2024 02:22 AM IST
सार
इगलास कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला गोपाल तोछीगढ़ निवासी सलीम राज मिस्त्री का कार्य करते थे। देर शाम वह हाथरस से काम खत्म कर अपने गांव जा रहे थे। मथुरा रोड स्थित मधुगढ़ी रेलवे फाटक के निकट वह ट्रेन की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
शव
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
कासगंज-मथुरा रेल मार्ग पर मथुरा रोड स्थित मधुगढ़ी रेलवे क्रॉसिंग के पास 3 मई देर शाम ट्रेन की चपेट में आने से एक राज मिस्त्री की मौत हो गई। कोतवाली हाथरस गेट पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
इगलास कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला गोपाल तोछीगढ़ निवासी सलीम (50) पुत्र हबीब खां राज मिस्त्री का कार्य करते थे। 3 मई की देर शाम वह हाथरस से काम खत्म कर अपने गांव जा रहे थे। मथुरा रोड स्थित मधुगढ़ी रेलवे फाटक के निकट वह ट्रेन की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजनों को सूचना देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव की शिनाख्त जेब से मिले दस्तावेजों के आधार पर हुई थी। सलीम की मौत से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन