{"_id":"63e110d1d2df183afc172854","slug":"mason-died-due-to-car-collision-2023-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: कार की टक्कर से राजमिस्त्री की मौत, सड़क दुर्घटना में तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: कार की टक्कर से राजमिस्त्री की मौत, सड़क दुर्घटना में तीन घायल
Mon, 06 Feb 2023 08:08 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 06 Feb 2023 08:08 PM IST
सार
चंदपा क्षेत्र के गांव नगला बिहारी निवासी राजमिस्त्री की साइकिल में कार ने टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौत हो गई। अन्य सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोग और घायल हुए हैं।
विज्ञापन
शव प्रतीकात्मक
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सादाबाद के हाथरस रोड पर सड़क दुर्घटना में साइकिल सवार राजमिस्त्री की मौत हो गई। वहीं अन्य दुर्घटनाओं में बाइक सवार सहित तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
चंदपा क्षेत्र के गांव नगला बिहारी निवासी 60 वर्षीय जवाहर सिंह पुत्र सुलेमान सिंह राजमिस्त्री थे। सोमवार को वह साइकिल पर सवार होकर गांव लौट रहे थे। हाथरस रोड पर राघव कोल्ड स्टोरेज के निकट सामने से आ रही कार ने साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार राजमिस्त्री जवाहर सिंह घायल हो गया। मौके पर जमा भीड़ को देखकर एसडीएम विपिन कुमार शिवहरे और उनके पीछे आ रही सदर विधायक अंजुला माहौर रुक गईं। उन्होंने घायल सीएचसी में भर्ती करवाया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
आगरा रोड पर गांव गीगला के निकट कैंटर सवार हेमंत पुत्र राजेंद्र निवासी छतारी अलीगढ़ को ट्रक ने टक्कर मारी थी। इससे कैंटर सवार हेमंत पुत्र राजेंद्र घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए सीएचसी लाया गया। जलेसर रोड पर हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो भाई घायल हो गए। सुंदर पुत्र रघुनाथ, रूप सिंह पुत्र रघुनाथ निवासी नगला कली सादाबाद से बाइक पर सवार होकर गांव नगला कली लौट रहे थे। जलेसर रोड पर संत कार्ष्णी पब्लिक स्कूल के निकट उनकी बाइक गाय से टकरा गई। इससे बाइक सवार दोनों भाई घायल हो गए।
विज्ञापन