फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Masked bike riders shot property dealer

Hathras: बाइक सवार नकाबपोशों ने प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, हालत नाजुक, अलीगढ़ रेफर

Tue, 24 Sep 2024 11:07 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 24 Sep 2024 11:07 PM IST
सार

संदीप उर्फ टीटू पुत्र महावीर सिंह प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त का काम करते हैं। 24 सितंबर की देर शाम को वह शहर से अपने गांव कछपुरा बाइक से जा रहे थे। जैसे ही वह मथुरा रोड स्थित गुलाब बाग के निकट पहुंचे तो बाइक पर आए नकाबपोशों ने फायरिंग कर दी।

विज्ञापन
Masked bike riders shot property dealer
युवक को गोली मारने की घटना के बाद जिला अस्पताल में लगी भीड़ - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस कोतवाली सदर क्षेत्र के मथुरा रोड गुलाब बाग के निकट बाइक सवार प्रॉपर्टी डीलर पर बाइक सवारों ने फायरिंग कर दी। प्रॉपर्टी डीलर के एक गोली दाहिनी ओर पीठ में लगी है। फायरिंग की आवाज से क्षेत्र में भगदड़ मच गई। इधर, गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े, लेकिन तब तक बाइक सवार नकाबपोश भाग जाने में सफल हो गए। घायल को गंभीर अवस्था में अलीगढ़ रेफर किया गया है।

विज्ञापन


गांव कछपुरा निवासी संदीप उर्फ टीटू पुत्र महावीर सिंह प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त का काम करते हैं। 24 सितंबर की देर शाम को वह शहर से अपने गांव कछपुरा बाइक से जा रहे थे। जैसे ही वह मथुरा रोड स्थित गुलाब बाग के निकट पहुंचे तो बाइक पर आए नकाबपोशों ने फायरिंग कर दी। बताते हैं कि नकाबपोशों ने तीन फायर किए थे। दो फायर से तो संदीप बच गए, लेकिन तीसरी गोली उनकी पीठ में जा लगी। यह गोली दाहिने हिस्से में लगी है। घायल अवस्था में संदीप जमीन पर जा गिरे।
विज्ञापन


इधर, नकाबपोश रेलवे लाइन को पार करते हुए भाग जाने में सफल हो गए। घायल अवस्था में क्षेत्रीय लोग उपचार के लिए बागला जिला अस्पताल लेकर आए। मामले की जानकारी होने पर घायल के परिजन व क्षेत्रीय लोगों की भीड़ बागला जिला अस्पताल में एकत्रित हो गई। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर अवस्था में संदीप को अलीगढ़ रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि संदीप पूर्व में किसी मामले में जेल भी जा चुके हैं। पुलिस मौके पर पहुंच गई। सीओ राम प्रवेश राय ने बताया कि अभी तक मामले में तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। फायरिंग करने वालों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed