फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Married women kept a fast for the long life of their husbands

करवा चौथ: सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र के लिए रखा व्रत, चंद्रदेव को दिया अर्घ्य

Mon, 21 Oct 2024 05:52 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 21 Oct 2024 05:52 PM IST
सार

देर रात जैसे ही चंद्रदेव उदय हुए, वैसे ही पूरा वातावरण आतिशबाजी के धमाकों से गूंज उठा। महिलाओं ने छत पर जाकर चंद्रदेव को अर्घ्य दिया और उनसे सुहाग की सलामती के लिए प्रार्थना की।

विज्ञापन
Married women kept a fast for the long life of their husbands
नेहरू कॉलोनी में करवा चौथ की पूजा करतीं महिलाएं - फोटो : संवाद

विस्तार

करवा चौथ का त्योहार 20 अक्तूबर को श्रद्धापूर्वक मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने पति की दीर्घायु की कामना को लेकर पूरे दिन निर्जला उपवास रखा। शाम को महिलाओं ने सोलह शृंगार कर भगवान गौरीशंकर की पूजा की। पूड़ी-पकवानों से भोग लगाया और चंद्रदेव को अर्घ्य दिया। इसके बाद पति के हाथ पहला निवाला खाकर और जल पीकर व्रत खोला। पूजा से पहले बाजारों में त्योहार की खरीदारी के लिए भीड़ लगी रही।

विज्ञापन


करवा चौथ को लेकर सुहागिन महिलाओं में सुबह से ही उत्साह नजर आया। बाजारों में मेहंदी लगवाने और त्योहार के सामान की खरीदारी के लिए सुबह से ही महिलाओं की भीड़ लगी रही। महिलाओं ने पूजा-पाठ के लिए कैलेंडर, सींक, मिट्टी और चीनी के करवे के अलावा खान-पान के सामान की खरीदारी की। सजने-संवरने के लिए चूड़ी, सौंदर्य प्रसाधन के सामान, साड़ी की खरीदारी की। ब्यूटी पार्लरों में सजने-संवरने के लिए महिलाओं का पूरे दिन तांता लगा रहा।
विज्ञापन


शाम को महिलाओं ने पूड़ी, मालपुआ, हलवा और अन्य व्यंजन बनाए। इसके बाद सोलह-शृंगार कर सामूहिक और एकल रूप से भगवान गौरीशंकर का पूजन किया। करवा चौथ की प्रचलित कहानी सुनी। इसके बाद महिलाएं चंद्रोदय का इंतजार करने लगीं। देर रात जैसे ही चंद्रदेव उदय हुए, वैसे ही पूरा वातावरण आतिशबाजी के धमाकों से गूंज उठा। महिलाओं ने छत पर जाकर चंद्रदेव को अर्घ्य दिया और उनसे सुहाग की सलामती के लिए प्रार्थना की। इसके बाद छलनी की ओट से पहले चंद्रदेव का दीदार किया और फिर पति के दर्शन किए। पति के हाथ से पहला निवाला खाकर सुहागिन महिलाओं ने उपवास खोला। उनके चरण छूकर आशीर्वाद लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर छाए करवा चौथ के बधाई संदेश

सोशल मीडिया पर रविवार को पूरे दिन करवा चौथ के बधाई संदेशों की बहार रही। दूर दराज रहने वाले लोगों ने एक-दूसरे को सोशल मीडिया के माध्यम से करवा चौथ की बधाई दी। फेसबुक और व्हाट्स एप ग्रुप पर सुबह से लेकर रात तक करवा चौथ के बधाई संदेश चलते रहे।

खूब बिकीं मिठाइयां, लगी रही भीड़
करवा चौथ के अवसर पर रविवार को शहर में मिठाई की जमकर बिक्री हुई। अधिकांश विक्रेताओं के यहां सुबह से लेकर रात तक ग्राहकों की लाइन लगी रही। शाम को रबड़ी, गुलाब जामुन, रसमलाई और बालूशाही आदि मिठाइयों की लोगों ने खूब खरीदारी की। मिठाई की दुकानों पर खरीदारों का तांता लगा रहा। ग्राहकों को मिठाई लेने के लिए इंतजार करना पड़ा।

देर रात तक मेहंदी व ब्यूटी पार्लर पर रही भीड़
करवा चौथ के चलते शनिवार की रात को बाजारों में देर रात तक मेहंदी लगवाने के लिए महिलाओं की भीड़ लगी रही। ब्यूटी पार्लर पर भी सजने-संवरने के लिए महिलाओं का तांता लगा रहा। यहां महिलाओं को अपनी बारी आने का इंतजार करना पड़ रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed