{"_id":"685714f2d3714f53790af238","slug":"married-womans-condition-deteriorated-after-delivery-she-died-hathras-news-c-56-1-sali1016-133406-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: महिला ने दिया बेटे को जन्म, प्रसव के बाद विवाहिता की बिगड़ी हालत, हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: महिला ने दिया बेटे को जन्म, प्रसव के बाद विवाहिता की बिगड़ी हालत, हुई मौत
Sun, 22 Jun 2025 01:54 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Updated Sun, 22 Jun 2025 01:54 AM IST
सार
महिला को प्रसव पीड़ा हुई। ससुराल वालों ने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उसने बेटे को जन्म दिया। इसके बाद महिला की हालत बिगड़ने लगी तो निजी अस्पताल से उसे अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया। ससुराल वाले अलीगढ़ ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
मृतका मंजू देवी
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंदपा कोतवाली के गांव कटेलिया में 21 मई सुबह प्रसव के बाद महिला की हालत बिगड़ गई। ससुराल वाले उसे इलाज के लिए अलीगढ़ ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। खबर पाकर पहुंचे मायके वालों ने इलाज में लापरवाही और दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
गांव कटेलिया निवासी 22 वर्षीय चंद्रवीर की पत्नी मंजू देवी को 21 जून की सुबह करीब छह बजे प्रसव पीड़ा हुई। इस पर ससुराल वालों ने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उसने बेटे को जन्म दिया। इसके बाद मंजू देवी की हालत बिगड़ने लगी तो निजी अस्पताल से उसे अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
बताते हैं कि ससुराल वाले अलीगढ़ ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। खबर पाकर मायके वाले आ गए। उन्होंने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। कहा कि ससुराल वालों ने इलाज में लापरवाही बरती जिसकी वजह से मंजू की मौत हुई।
विज्ञापन
चंदपा कोतवाली प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। हाथरस जंक्शन के गांव मझोला निवासी मंजू की शादी तीन साल पहले गांव कटेलिया निवासी चंद्रवीर के साथ हुई थी। मायके वाले नवजात शिशु को अपने साथ ले गए हैं।