{"_id":"64df67d784c165d7c3083604","slug":"married-woman-hanged-herself-2023-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: विवाहिता ने फंदे पर लटक कर दी जान, 45 दिन पहले हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: विवाहिता ने फंदे पर लटक कर दी जान, 45 दिन पहले हुई थी शादी
Fri, 18 Aug 2023 06:15 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 18 Aug 2023 06:15 PM IST
सार
विवाहिता काजल को उठाने के लिए जब परिजनों ने घर का दरवाजा खटखटाया, तो दरवाजा नहीं खोला। दरवाजे को काटा गया, तो काजल का शव छत के फंदे से लटका हुआ मिला। महिला की 45 दिन पहले ही शादी हुई थी।
विज्ञापन
मृतका काजल
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस के सिकंदराराऊ कोतवाली अंतर्गत शुक्रवार प्रात: गांव बसई बावस में एक विवाहिता का शव कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की शादी 45 दिन पहले ही हुई थी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार काजल की शादी 45 दिन पहले गांव बसई बावस निवासी श्याम सुंदर धोबी के साथ हुई थी। महिला का पति वाहन चालक है और अधिकतर घर से बाहर रहता है। घटना वाले दिन भी वह घर से बाहर था। विवाहिता काजल को उठाने के लिए जब परिजनों ने घर का दरवाजा खटखटाया, तो दरवाजा नहीं खोला। दरवाजे को काटा गया, तो काजल का शव छत के फंदे से लटका हुआ मिला।
विज्ञापन
सूचना पर कोतवाल आशीष कुमार सिंह मौके पहुंच गए। पुलिस ने शव को उतार कर कब्जे में ले लिया। सूचना पर मृतका के परिजन भी गांव पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता लाल सिंह निवासी कोतवाली एटा ने बताया कि वे जानना चाहते हैं कि उनकी बेटी की हत्या की गई है या उसने आत्महत्या की है ?
विज्ञापन