फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Married woman given triple talaq if dowry demand not met

Teen Talaq: दहेज की मांग पूरी नहीं हुई, दिया तीन तलाक, बच्चों संग छोड़ गया मायके

Thu, 19 Oct 2023 11:59 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 19 Oct 2023 11:59 PM IST
सार

मांग न पूरी होने पर ससुरालीजन विवाहिता का शारीरिक एवं मानसिक उत्पीड़न करने लगे। जेठ जलाकर मारने की धमकी देता है। इसकी उसके पास ऑडियो रिकॉर्डिंग भी है। उसने इसकी शिकायत पति से की तो उसने ऑडियो को डिलीट करने के लिए कहा। जब विवाहिता ने इंकार कर दिया तो पति ने जेठ के कहने पर उसे तीन बार तलाक बोलकर तलाक दे दिया।

विज्ञापन
Married woman given triple talaq if dowry demand not met
तीन तलाक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हाथरस में सिकंदराराऊ कस्बा अंतर्गत पुरदिलनगर के मोहल्ला सोरों गेट निवासी विवाहिता का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने उसे तीन बार तलाक बोलकर तलाक दे दिया और ससुराल वाले दो बच्चों सहित कार में बैठाकर उसे पुरदिलनगर तिराहे पर छोड़कर चले गए। पीड़िता ने कोतवाली में ससुरालीजनों के खिलाफ तहरीर दी है।

विज्ञापन

 
मोहल्ला सोरों गेट निवासी गुड़िया उर्फ सना पुत्री रियासत खां ने दी तहरीर में कहा कि उनका निकाह सात मार्च 2021 को सद्दाम हुसैन पुत्र अहमद सईद निवासी मोहल्ला कमाल खां थाना शाहगंज जिला आगरा के साथ हुआ था। शादी में पर्याप्त दान-दहेज भी दिया गया, लेकिन इससे ससुराल वाले संतुष्ट नहीं हुए और अतिरिक्त दहेज में दस लाख रुपये एवं कार की मांग करने लगे। 
विज्ञापन


मांग न पूरी होने पर ससुरालीजन विवाहिता का शारीरिक एवं मानसिक उत्पीड़न करने लगे। जेठ जलाकर मारने की धमकी देता है। इसकी उसके पास ऑडियो रिकॉर्डिंग भी है। उसने इसकी शिकायत पति से की तो उसने ऑडियो को डिलीट करने के लिए कहा। जब विवाहिता ने इंकार कर दिया तो पति ने जेठ के कहने पर उसे तीन बार तलाक बोलकर तलाक दे दिया। 18 अक्तूबर को ससुरालीजन उसे दो वर्षीय पुत्र व 10 माह की पुत्री समेत कार में बैठाकर पुरदिल नगर के तिराहे पर छोड़कर चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed