फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Married woman dies under suspicious circumstances, husband accused of murder

Hathras: फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, पति पर हत्या कर लटकाने का आरोप

Tue, 11 Feb 2025 08:53 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 11 Feb 2025 08:53 PM IST
सार

मायके वालों का आरोप है कि नशे की हालत में राहुल ने हेमलता से मारपीट की। यहां तक कि उसे घंर तक घसीटते हुए ले गया। इस दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों कहना है कि मारपीट के फंदे पर लटका दिया ।

विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances, husband accused of murder
खुदकुशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के गांव बाघऊ में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला था। मृतका के परिजनों ने पति पर मारपीट कर फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

  
अलीगढ़ के विजयगढ़ की रहने वाले 30 वर्षीय हेमलता की शादी 2016 में जंक्शन क्षेत्र के गांव बाघऊ निवासी राहुल नागर से हुई थी। मायके पक्ष का आरोप है कि शादी कुछ दिन बाद से ही पति आए दिन हेमलता के साथ शराब पीकर मारपीट करने लगा। कई बार उसे समझाया गया, लेकिन उस पर कोई असर नहीं पड़ा। 
विज्ञापन


परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा है कि 10 फरवरी की शाम को  राहुल नशे की हालत में था। नशे की हालत में राहुल ने हेमलता से मारपीट की। यहां तक कि उसे घंर तक घसीटते हुए ले गया। इस दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों कहना है कि मारपीट के फंदे पर लटका दिया । मामले की सूचना पर कोतवाली जंक्शन पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को अपने कब्जे में ले लिया। इधर, घटना की सूचना पर  11 फरवरी को मृतका के मायके के लोगों की भीड़ लग गई। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। जिसके बाद परिजन शव लेकर घर चले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।-श्यामवीर सिंह, सीओ सिकंदराराऊ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed