{"_id":"6996a69ade7383b64f075711","slug":"married-woman-dies-under-suspicious-circumstances-by-hanging-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: फंदे पर लटक कर विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मृतका का पति शराब पीने का आदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: फंदे पर लटक कर विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मृतका का पति शराब पीने का आदी
Thu, 19 Feb 2026 11:29 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 19 Feb 2026 11:29 AM IST
सार
विवाहिता का पति शराब पीने का आदी है। उनके एक छोटा बच्चा है। शादी के एक साल बाद ही विवाहिता ने फंदे पर लटक कर जान दे दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
मृतका ललिता
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिकंदराराऊ कोतवाली अंतर्गत वाजिदपुर गांव में 18 फरवरी की रात्रि 8 बजे एक विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला। आनन-फानन में शव को नीचे उतारा गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार वाजिदपुर गांव निवासी गुड्डू की शादी एक वर्ष पहले ललिता निवासी गांव जिरौली सिंधौली से हुई थी। उनके एक छोटा बच्चा भी है। 18 फरवरी की रात अज्ञात कारणों से ललिता ने गले में फंदा लगा लियास और लटक गई ।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया की मृतका का पति शराब पीने का आदी है। उससे तंग आकर उसने खुदकुशी की। कोतवाल शिवकुमार शर्मा ने कहा कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट तथा मायके वालों की तहरीर के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन