{"_id":"66785c4dea745c6d8b0de707","slug":"married-woman-dies-in-suspicious-condition-in-in-laws-house-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: चार महीने से रह रही मायके, ससुराल आने के कुछ घंटे बाद ही विवाहिता की मौत, छह पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: चार महीने से रह रही मायके, ससुराल आने के कुछ घंटे बाद ही विवाहिता की मौत, छह पर मुकदमा
Sun, 23 Jun 2024 11:03 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 23 Jun 2024 11:03 PM IST
सार
बीते चार महीने से नेहा मायके में ही रह रही थी। चार महीने बाद शुक्रवार की रात को नेहा का भाई बादल उसे ससुराल में छोड़कर आया था। कुछ घंटे ही बाद नेहा की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस मामलों की जांच में जुटी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस कोतवाली सदर क्षेत्र के घंटाघर स्थित गली जोगियान निवासी विवाहिता की 21 जून रात संदिग्ध हालात में हुई मौत के मामले में कोतवाली सदर पुलिस ने विवाहिता के पति सहित छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने विसरा सुरक्षित रखवाया है।
विज्ञापन
अलीगढ़ के क्वार्सी थाना क्षेत्र की चंपा विहार साकेत कॉलोनी निवासी 34 वर्षीय नेहा गोयल उर्फ वर्षा पुत्री कैलाश चंद मित्तल की 14 साल पहले कोतवाली सदर क्षेत्र के घंटाघर स्थित गली जोगियान निवासी विशाल गोयल पुत्र राजेंद्र गोयल के साथ शादी हुई थी। शादी के दो साल बाद नेहा ने एक बेटे को जन्म दिया।
विज्ञापन
मृतका के परिजनों का आरोप है कि बेटी शादी की बाद से ही ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। दहेज में नकदी और आभूषण मांगा करते थे। लगातार उसका उत्पीड़न किया करते थे। बीते चार महीने से नेहा मायके में ही रह रही थी। चार महीने बाद शुक्रवार की रात को नेहा का भाई बादल उसे ससुराल में छोड़कर आया था। कुछ घंटे ही बाद नेहा की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। 12 वर्षीय बेटे ने इसकी जानकारी अपने मामा को दी।
विज्ञापन
मायके पक्ष के लोगों ने विवाहिता की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। मामले में मृतका की मां कुसुम मित्तल ने पति, सास, ननद, ननदोई, देवर और देवरानी के खिलाफ कोतवाली सदर में दहेज उत्पीड़न और हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमा दर्ज कर कोतवाली सदर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
मृतक विवाहिता की मां की तहरीर के आधार पर पति सहित छह लोगों के खिलाफ हत्या व दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।-राम प्रवेश राय, सीओ सिटी।