{"_id":"67695ba9b2eca121a401ba91","slug":"married-woman-committed-suicide-by-hanging-herself-in-sasni-2024-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: फंदा लगाकर दुनिया से चली गई मुस्कान, मां ने रोते-रोते कहा गाड़ी छोड़ सब दिया, मार डाला बेटी को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: फंदा लगाकर दुनिया से चली गई मुस्कान, मां ने रोते-रोते कहा गाड़ी छोड़ सब दिया, मार डाला बेटी को
Mon, 23 Dec 2024 06:16 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 23 Dec 2024 06:16 PM IST
सार
मां का कहना है कि उन्होंने दहेज में चार पहिये की गाड़ी को छोड़कर सभी सामान दिया था, लेकिन बेटी के ससुराल वाले इससे संतुष्ट नहीं थे। इस कारण उन्होंने बेटी की हत्या की है।
विज्ञापन
मुस्कान पति के साथ
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
एक नवविवाहिता ने गले में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। मृतका की मां ने ससुराल वालों पर दहेज में कार की मांग को लेकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
सासनी कस्बा के संजय कॉलोनी निवासी अनीश की शादी आठ महीने पहले मथुरा के लक्ष्मीनगर निवासी मुस्कान (20) के साथ हुई थी। 23 दिसंबर की दोपहर करीब दो बजे मुस्कान ने घर के कमरे में बंद होकर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। काफी देर तक जब वह कमरे से बाहर नहीं आई तो ससुराल वालों ने जंगले से कमरे के अंदर झांककर देखा तो वह फंदे से लटकी हुई थी। ससुराल वालों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतरवाया। पुलिस की सूचना पर मुस्कान के मायके से पिता भी मौके पर भी आ गए। हालांकि अभी तक इस संबंध में कोई तहरीर नहीं दी गई है। इधर, देर शाम मथुरा से मृतका की मां सईदन और अन्य परिजन बागला जिला अस्पताल पोस्टमार्टम गृह पर पहुंच गए। मां का कहना है कि उन्होंने दहेज में चार पहिये की गाड़ी को छोड़कर सभी सामान दिया था, लेकिन बेटी के ससुराल वाले इससे संतुष्ट नहीं थे। इस कारण उन्होंने बेटी की हत्या की है।
विज्ञापन