फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Married woman body found hanging from fan

Hathras: पंखे से लटका मिला विवाहिता का शव, ससुराली फरार, पति सहित छह पर मुकदमा दर्ज

Mon, 22 Apr 2024 12:28 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 22 Apr 2024 12:28 AM IST
सार

शादी में दिए दान दहेज से सुसरालीजन खुश नहीं थे। आए दिन वह विवाहिता का अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर मानसिक उत्पीड़न किए करते थे। आरोप है कि ससुरालीजनों ने बहू की हत्या कर शव पंखे पर लटका दिया। घटना के बाद सभी ससुरालीजन फरार हो गए।

विज्ञापन
Married woman body found hanging from fan
मृतक विवाहिता वर्षा - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव छौंक में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मायके पक्ष के लोगों द्वारा ससुरालीजनों पर विवाहिता की हत्या कर शव पंखे से लटकाने का आरोप लगाया गया है। घटना के बाद से ससुरालीजन फरार हैं। सूचना पर पुलिस पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने इस मामले में पति सहित छह ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


अलीगढ़ जिले के अकराबाद थाना क्षेत्र के गांव भुपालगढ़ी निवासी वीरेंद्र ने छह साल पहले अपनी बेटी वर्षा की शादी कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव छौंक निवासी दीपक पुत्र रामजीलाल के साथ की थी। मायके पक्ष के लोगों का आरोप है कि शादी में दिए दान दहेज से सुसरालीजन खुश नहीं थे। आए दिन वह विवाहिता का अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर मानसिक उत्पीड़न किए करते थे। 
विज्ञापन


आरोप है कि 21 अप्रैल की सुबह ससुरालीजनों ने 25 वर्षीय वर्षा पत्नी दीपक की हत्या कर शव पंखे पर लटका दिया। घटना के बाद सभी ससुरालीजन फरार हो गए। ग्रामीणों द्वारा तुरंत इसकी सूचना पर विवाहिता के मायके पक्ष के लोगों को दी गई। सूचना पर मायके पक्ष के लोग भी गांव पहुंच गए और कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के संबंध में मृतक विवाहिता की मां मिथलेश पत्नी वीरेंद्र निवासी भुपालगढ़ी थाना अकराबाद जिला अलीगढ़ ने थाना हाथरस जंक्शन में पति सहित छह ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर बेटी की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।

विवाहिता के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर के आधार पर पति सहित छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।-डॉ. आनंद कुमार, सीओ, सिकंदराराऊ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed