फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Married woman accused of murder for dowry

Hathras: विवाहिता की मौत, दहेज के लिए हत्या का आरोप, पति-देवर सहित छह ससुरालियों पर रिपोर्ट दर्ज

Tue, 11 Nov 2025 09:18 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 11 Nov 2025 09:18 PM IST
सार

आरोप है कि दो वर्ष पूर्व सोमवती की शादी जीतू के साथ की थी। शादी के दो माह बाद ही ससुराल वाले और ममिया ससुर अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। मांग न पूरी होने पर उसको प्रताड़ित करने लगे।

विज्ञापन
Married woman accused of murder for dowry
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस जनपद अंतर्गत कस्बा पुरदिलनगर में 24 वर्षीय सोमवती की मौत हो गई। भाई ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाते हुए पति समेत ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


एटा जिले के थाना अवागढ़ क्षेत्र के गांव नैदय निवासी जगतपाल पुत्र हरनाम सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा है कि उन्होंने दो वर्ष पूर्व अपनी बहन सोमवती की शादी कस्बा पुरदिलनगर निवासी जीतू पुत्र गोपाल सिंह के साथ की थी। शादी के दो माह बाद ही ससुराल वाले और ममिया ससुर अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। मांग न पूरी होने पर उसको प्रताड़ित करने लगे।
विज्ञापन


आरोप है कि योजनाबद्ध तरीके से ससुराल वालों ने 10 नवंबर की रात्रि को उनकी बहन की हत्या कर दी। जब उन्होंने उसके पति से जानकारी ली तो उसने बताया कि दवा दिलवाने अलीगढ़ जा रहे हैं। मायके पक्ष के लोग भी वहां पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। रिपोर्ट में पति जीतू, देवर नीतेश, इंद्रजीत, सास पिंकी, ससुर गोपाल सिंह व ममिया ससुर ख्यालीराम निवासी जोगीपुरा हाथरस को नामजद किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed