फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   market shines with the start of the wedding season

Hathras: सहालग शुरू होने से चमका बाजार, उमड़ने लगे खरीदार, दूल्हा-दुल्हन के परिधान संग लहंगा-सूट की बढ़ी मांग

Tue, 03 Feb 2026 02:53 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 03 Feb 2026 02:53 PM IST
सार

सहालग शुरू होने से हाथरस के बागला मार्ग, रामलीला ग्राउंड, बैनीगंज, होली वाली गली और मोती बाजार में ग्राहकों की आवाजाही बढ़ने लगी है। शाम के समय बाजारों में चहल-पहल देखने को मिल रही है, जिससे व्यापारियों के चेहरे खिले नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
market shines with the start of the wedding season
हाथरस शहर के एक शोरूम में सजे परिधान - फोटो : संवाद

विस्तार

सहालग की 3 फवरी से शुरुआत हो गई है। इसके मद्देनजर शहर के बाजारों में रौनक लौट आई है। लंबे समय बाद एक साथ कई शुभ तिथियां आने से व्यापारियों को सहालग के सीजन में अच्छे कारोबार की उम्मीद है।

विज्ञापन


सबसे अधिक उत्साह कपड़ा व्यापारियों में देखने को मिल रहा है। शादियों के मौसम में दूल्हा-दुल्हन के परिधान, साड़ियां, लहंगे, सूट और बच्चों के कपड़ों की मांग बढ़ जाती है। इसको देखते हुए नए डिजाइन और लेटेस्ट फैशन के अनुसार परिधानों की बिक्री जोरों पर है। परचून व्यापारियों के यहां भी मिठाई, किराना और शादी में प्रयोग होने वाली सामग्री की बिक्री खूब हो रही है।
विज्ञापन


इसके अलावा ब्यूटी पार्लर, मेहंदी कलाकार, ज्वेलरी और बर्तन कारोबार से जुड़े लोग भी सहालगों के प्रति खासे उत्साहित हैं। फर्नीचर और बर्तन व्यापारियों ने शादियों में दिए जाने वाले बर्तन और उपहार सामग्री की डिलीवरी देना शुरू कर दिया है। शहर के प्रमुख बाजार बागला मार्ग, रामलीला ग्राउंड, बैनीगंज, होली वाली गली और मोती बाजार में ग्राहकों की आवाजाही बढ़ने लगी है। शाम के समय बाजारों में चहल-पहल देखने को मिल रही है, जिससे व्यापारियों के चेहरे खिले नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

इस साल सहालग कुछ लेट हैं, इसलिए कम दिनों में अच्छे सहालग होंगे। इस कारण फुटकर कारोबारियों ने काफी स्टॉक किया है। सहालग के लिए खूब बिक्री हो रही है।-कार्तिक अग्रवाल, बर्तन के थोक विक्रेता।
सहालग के लिए हमने पहले से ही तैयारी कर ली थी। इस माह करीब 14 बुकिंग हैं। हमने जिन लोगों के यहां शादियां हैं, वहां सामान पहुंचाना शुरू कर दिया है। इस सीजन में बुकिंग अच्छी हैं, इसलिए कुछ नए डिजायन की कैटरिंग का हम प्रयोग कर रहे हैं।-दिगंबर सिंह, कैटर्स।
हमने सर्दी व गर्मी के बीच के मौसम के मद्देनजर दूल्हों के लिए अच्छा कलेक्शन किया है। पुरुषों के लिए अच्छी पार्टी वियर ड्रेस की मांग है। हमारे यहां यूनिक कलेक्शन है। कई पीस ऐसे हैं, जिनके दूसरे पीस बाजार में मिलना मुश्किल है।-यश अग्रवाल, रेडीमेड कपड़ों के विक्रेता
परचून के सामान की बुकिंग के लिए कई लिस्ट मिल गईं हैं। अब हम तिथियों के हिसाब से माल की डिलीवरी कर रहे हैं। शहरी क्षेत्र में अच्छी बुकिंग हैं। बड़ी शादियां इस सीजन में आयोजित हो रही हैं।-संजय कुमार, परचून के सामान के विक्रेता।


विवाह की ये हैं शुभ तिथियां

  • फरवरी- 4, 5, 10, 20, 21
  • मार्च- 9, 10, 11, 12
  • अप्रैल - 20, 21, 25, 26, 29, 30
  • मई- 5, 6, 7, 8, 9, 10, 13
  • जून- 19, 20, 22, 23, 24, 26, 27, 29
  • जुलाई- 1, 3, 4, 6, 8, 9, 11
  • सितंबर- 21
  • नवंबर- 2, 3, 10, 11, 12, 13, 21, 22, 24, 25, 26
  • दिसंबर- 2, 3, 4, 5, 11, 12
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed