फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Marie won the reader's role in henna painting Neetu

चित्रकला में नीतू पाठक मेहंदी में भूमिका ने मारी बाजी

Sun, 18 Sep 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला, हाथ्ारस
अमर उजाला, हाथ्ारस Updated Sun, 18 Sep 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
Marie won the reader's role in henna painting Neetu
प्रतियोगिताओं में पुरस्कृत छात्र-छात्राएं। - फोटो : amar ujala
प्रतिभाएं किसी की मुहताज नहीं होती। वह अपना स्थान स्वयं तलाश लेती हैं। प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं का निखार होता है। यह विचार शनिवार को श्री प्रकाश चंद्र अमरोबाई जैन ट्रस्ट के बैनर तले प्रकाश एकेडमी स्कूल में आयोजित  प्रतियोगिताओं का उद्घाटन करते हुए मुख्य अतिथि इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष प्रज्ञा वार्ष्णेय ने व्यक्त किए।
विज्ञापन


    प्रतियोगिताओं का उद्घाटन मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि चेयरमैन राज कुमारी कुशवाहा ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम का संचालन स्कूली बच्चों रिशिका पचौरी व सत्यनारायण पाठक ने संयुक्त रूप से किया। प्रतियोगिताओं में प्रकाश एकेडमी के अलावा क्षेत्र के केएल जैन, कन्या इंटर कॉलेज, वैदिक विद्यालय, प्रयाग देवी कन्या विद्यालय          यूनियन पब्लिक स्कूल, पूमा विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन


 विभिन्न प्रतियोगिताओं में निर्णायक मंडल के सेवानिवृत्त प्रवक्ता सुरेश चंद्र शर्मा, ओम प्रकाश वर्मा के अनुसार ‘इंटरनेट का दैनिक जीवन में प्रभाव विषय’ पर आयोजित वाद विवाद प्रतियोगिता के पक्ष में आरजू पाठक प्रथम, वरुण वशिष्ठ द्वितीय तथा विपक्ष में रिनी लवानियां प्रथम व अलका शर्मा द्वितीय, चित्रकला में नीतू पाठक प्रथम, कैलाश चंद्र द्वितीय, मेहंदी में भूमिका गुप्ता प्रथम, ऊषा कुमारी द्वितीय, सामान्य ज्ञान में सचिन कुमार, शिवम शर्मा प्रथम, अभिषेक सिंह, शिवम अग्रवाल द्वितीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार प्रदान किए। शेष प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए। इस मौके पर विद्यालय परिवार के संजय जैन, सतीश चंद्र गुप्ता, अजय जैन, प्रधानाचार्य सुनील शाक्य डॉ. दीपक जैन मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed