{"_id":"6ae486cfb140309e6504ae0a","slug":"man-dies-after-falling-into-rotavator-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस हादसा: जोताई करते समय ट्रैक्टर पर बैठा युवक नीचे गिरा, रोटावेटर की चपेट में आकर हुई मौत, मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस हादसा: जोताई करते समय ट्रैक्टर पर बैठा युवक नीचे गिरा, रोटावेटर की चपेट में आकर हुई मौत, मचा कोहराम
Fri, 30 Oct 2026 05:30 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Fri, 30 Oct 2026 05:30 PM IST
सार
जोताई के दौरान बृजभूषण का संतुलन बिगड़ा और वे नीचे गिर गए। नीचे गिरते ही चलते रोटावेटर की चपेट में आ गए और उसी में उलझ गए। जोरदार चीख के बाद खेत में सन्नाटा छा गया।
विज्ञापन
मृतक बृजभूषण
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के गांव रूहेरी में खेत की जोताई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आने से 45 वर्षीय बृजभूषण की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और गांव में शोक का माहौल है।
विज्ञापन
रुहेरी निवासी ब्रजभूषण गांव में ही मजदूरी करते थे। बृहस्पतिवार रात वह एक पड़ोसी के खेत पर ट्रैक्टर से जोताई करने गए थे। बताते हैं कि वे ट्रैक्टर पर पीछे बैठे थे। जोताई के दौरान उनका संतुलन बिगड़ा और वे नीचे गिर गए। नीचे गिरते ही चलते रोटावेटर की चपेट में आ गए और उसी में उलझ गए। जोरदार चीख के बाद खेत में सन्नाटा छा गया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी पर ग्रामीण मौके पर पहुंचें।
विज्ञापन
रात में पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और छानबीन की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक अपने पीछे पत्नी, एक बेटी व एक बेटे को बिलखता छोड़ गए हैं। सीओ सिटी हिमांशु माथुर ने बताया कि घटना के संबंध कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन