{"_id":"5efe25ba8ebc3e4337591499","slug":"man-died-in-road-accident-hathras-news-ali237644775","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन की टक्कर से तांगा चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन की टक्कर से तांगा चालक की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के रुहेरी चौपाल सागर के निकट अज्ञात वाहन ने एक तांगा में टक्कर मार दी। टक्कर से तांगा चालक की मौत हो गई। वहीं उसके साथ मौजूद उसका बेटा बुरी तरह से जख्मी हो गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। घायल बेटे की हालत नाजुक बताई जा रही है।
शहर के लाला का नगला निवासी नेतराम (60) पुत्र पातीराम बृहस्पतिवार की सुबह करीब चार बजे पुत्र सचिन के साथ तांगा लेकर सासनी से भाड़ा लेने जा रहे थे। इसी बीच रुहेरी क्रास करते ही चौपाल सागर के निकट सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने तांगे में टक्कर मार दी। जिससे बाप-बेटा बुरी तरह से जख्मी हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां पर बाप की मौत हो गई। बेटे को गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। सूचना के बाद मृतक के परिवार के लोग जिला अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
- रुहेरी के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से एक तांगा चालक की मौत हो गई। उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हुआ है। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। - मनोज कुमार शर्मा, एसएचओ कोतवाली हाथरस गेट।