फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   man dead in train accident

ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

Sat, 11 Jul 2020 11:58 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
man dead in train accident
ट्रेन की चपेट में आने से शुक्रवार की देर रात को एक बुजुर्ग की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक गांव पीहुरा निवासी 60 वर्षीय उदयवीर सिंह कैंसर की बीमारी से पीड़ित थे। इलाज के लिए उन्होंने अपना खेत भी बेच दिया था। उनके पास जो भी जमा पूंजी थी, वह भी समाप्त हो गई थी। वह अविवाहित भी थे। परिजनों के मुताबिक शुक्रवार की रात को वह अचानक घर से निकल गए।
विज्ञापन

जलेसर रोड जीआरपी चौकी इंचार्ज एसआई दिवाकर मिश्रा ने बताया कि यह बुजुर्ग शुक्रवार की रात करीब 11 बजे हावड़ा से आते हुई एक ट्रेन की चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई। दाहिने हाथ पर उनका और गांव का नाम लिखा हुआ था। मोबाइल फोन से उनके परिजनों को सूचना देने पर वह घटनास्थल पर आ गए। मृतक के परिजनों और ग्राम प्रधान के अनुरोध पर पंचनामा भरवाकर शव को उन्हें सौंप दिया गया। गांव में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed