{"_id":"5ff1ff238ebc3e3d9853b239","slug":"man-beaten-to-women-for-money-hathras-news-ali2527260135","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुटी के रुपये देने में देरी पर महिला को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुटी के रुपये देने में देरी पर महिला को पीटा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव जोत खेरिया में कुटी कूटने के रुपये देने में देरी होने पर महिला के साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई। घटना की शिकायत लेकर महिला पुलिस के पास पहुंची। पुलिस ने महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
चंदपा क्षेत्र के गांव जोत खेरिया निवासी राजकुमार ने गांव के ही एक व्यक्ति से करब की कुटी को कुटवाया। राजकुमार की पत्नी राजकुमारी को रुपये देने में देरी हो गई, जिससे गुस्साए इस व्यक्ति ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट की गई।
उस वक्त तो गांव के लोगों ने मामले को शांत करा दिया, लेकिन इस व्यक्ति ने गोबर डालने गई राजकुमारी को रास्ते में पकड़ लिया और डंडे से उसकी पिटाई कर दी। महिला के चीखने-चिल्लाने पर गांव के लोग मौके पर आ गए। इसकी सूचना चंदपा पुलिस को दी गई। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच में जुटी है।