फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Outbreak of malaria, eye infection and fever increased

Hathras News: मलेरिया, नेत्र संक्रमण और बुखार का प्रकोप बढ़ा, घर-घर बिछीं चारपाई

Fri, 04 Aug 2023 12:22 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Fri, 04 Aug 2023 12:22 AM IST
सार

स्वास्थ्य विभाग की ओर से गांवों में मच्छर मारने के लिए कीटनाशक का अभी तक छिड़काव नहीं कराया गया है। बहादुरपुर देवकरण के ग्रामीणों का कहना है कि कीटनाशक का छिड़काव न होने से गांव में मच्छरों का पनपना शुरू हो गया है।

विज्ञापन
Outbreak of malaria, eye infection and fever increased
ढड़ौली में नेत्र रोगियों को दवा वितरित करते स्वास्थ कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस के गांव बहादुरपुर देवकरण में मलेरिया, नेत्र संक्रमण और बुखार का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। गांव के हर घर में मरीजों की चारपाई बिछी हुई हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने अभी तक गांव में कीटनाशक का छिड़काव नहीं कराया है, जबकि गांव में मच्छरों का प्रकोप चरम पर है। मच्छरों के प्रकोप से बीमारियों का खतरा और बढ़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग इन बीमारियों की रोकथाम में नाकाम साबित हो रहा है। विभाग को तो गांव में मलेरिया के प्रकोप की जानकारी तक नहीं है।

विज्ञापन


निजी चिकित्सालयों में मरीजों की भरमार है। अप्रशिक्षित चिकित्सक इस मौके का खूब फायदा उठा रहे हैं। वह अपनी पसंदीदा निजी प्रयोगशालाओं में मरीजों के खून की जांच करा रहे हैं और खून में पट्टिकाएं कम आने पर मरीजों को डेंगू और चिकिनगुनिया बताकर इलाज के नाम पर उनकी जेब पर डाका डाल रहे हैं।
विज्ञापन


कस्बे में रंजीत सिंह, चंद्रवती, यश, आरती, रमेशचंद्र, गंभीर सिंह, शीलेंद्र कुमार, ओमप्रताप, शिवानी, मंजू देवी, प्रेमशंकर, केशव यादव, रमन यादव एवं चेष्ठा यादव बुखार की चपेट में हैं। इनके अलावा क्षेत्र में नेत्र संक्रमण पीड़ितों की संख्या भी अच्छी-खासी है। सीएचसी प्रभारी डाॅ. विजय आनंद का कहना है कि गांव में मलेरिया फैलने की उन्हें कोई जानकारी नहीं है। विभाग की टीम को भेजकर गांव में लोगों के स्वास्थ्य की जांच कराई जाएगी और उन्हें जरूरी दवाएं मुहैया कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव में छिड़कवाने के लिए दी गई दवा का पता नहीं
स्वास्थ्य विभाग की ओर से गांवों में मच्छर मारने के लिए कीटनाशक का अभी तक छिड़काव नहीं कराया गया है। बहादुरपुर देवकरण के ग्रामीणों का कहना है कि कीटनाशक का छिड़काव न होने से गांव में मच्छरों का पनपना शुरू हो गया है।


इधर, विकास खंड कार्यालय से बताया गया कि गांवों में छिड़काव के लिए कीटनाशक प्रधान और वहां तैनात सफाई कर्मचारियों को मुहैया कराए गए हैं। सवाल यह है कि जब गांवों में कीटनाशक छिड़का ही नहीं गया तो गया कहां। खंड विकास अधिकारी सुरेश कुमार सिंह का कहना है कि बहादुरपुर देवकरण के सफाई कर्मी को नोटिस देकर पूछा जाएगा कि उसने मच्छर मारने की दवा का छिड़काव क्यों नहीं किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed