फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Malaria patients decreasing in Hathras

विश्व मलेरिया दिवस : हाथरस में घट रहे मलेरिया के मरीज, 2022 में रह गई मरीजों की संख्या घटकर पांच

Mon, 24 Apr 2023 11:57 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 24 Apr 2023 11:57 PM IST
सार

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक 2020 में मलेरिया के दस मामले सामने आए। 2021 में संख्या बढ़कर 21 हो गई। वर्ष 2022 में मलेरिया के मरीजों की संख्या घटकर पांच रह गई।

विज्ञापन
Malaria patients decreasing in Hathras
विश्व मलेरिया दिवस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस में मलेरिया के मरीजों की संख्या पिछले दो सालों से घटने लगी है। लोगों में मलेरिया के प्रति बढ़ रही जागरूकता काम आ रही है। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि वर्ष 2030 जिला मलेरिया मुक्त हो जाएगा। मलेरिया मादा मच्छर एनाफिलीज के काटने से होता है। ये गंदे पानी में पनपता है। मलेरिया में रोगी को बुखार के साथ सिर दर्द और सर्दी के लक्षण सामने आते हैं। मलेरिया चार प्रकार का होता है प्लाज्मोडियम फाल्सीफोरम, प्लाज्मोडियम विवैक्स, प्लाज्मोडियम ओवेल और प्लाजमेडियम नाउलेसी। भारत में मुख्य रूप से लोग प्लाज्मोडियम फाल्सीफोरम और प्लाज्मोडियम विवैक्स का प्रकोप रहता है।

विज्ञापन


जागरूकता से घट रहे आंकड़े 
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक 2020 में मलेरिया के दस मामले सामने आए। 2021 में संख्या बढ़कर 21 हो गई। वर्ष 2022 में मलेरिया के मरीजों की संख्या घटकर पांच रह गई। लोगों को मच्छर जनित बीमारियों से जागरूक करने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा समय समय पर अभियान चलाए जाते हैं। इससे लोगों में जागरूकता बढ़ी है। लोग अपने घरों व दफ्तरों के आसपास साफ सफाई रखने लगे हैं। इससे मलेरिया मच्छर नहीं पनप पाते हैं। यही कारण है कि जिले में मलेरिया के मामले घटने लगे हैं।
विज्ञापन


2030 तक मलेरिया मुक्त हो जाएगा जिला 
सरकार ने जिले को मलेरिया मुक्त बनाने के लिए 2030 तक का लक्ष्य निर्धारित किया है। सहायक मलेरिया अधिकारी श्रीकांत का दावा है कि तय समय सीमा तक लक्ष्य को पूरा कर दिया जाएगा। 2030 तक जिला मलेरिया मुक्त हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

हाथरस में मलेरिया के आंकड़े घटने लगे हैं। 2030 तक हाथरस जिला मलेरिया मुक्त जिला हो जाएगा। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। -श्रीकांत, सहायक मलेरिया अधिकारी हाथरस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed