फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Makanpur and Salempur teams won the matches

Hathras News: मकनपुर और सलेमपुर की टीम ने जीते मैच

Mon, 03 Feb 2025 12:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Makanpur and Salempur teams won the matches
सलेमपुर क्रिकेट चैंपियनशिप टूर्नामेंट में रविवार को हुए प्री क्वार्टर फाइनल में दो मुकाबले खेले गए। पहला मुकाबला मकनपुर और बिसावर व दूसरा मुकाबला सलेमपुर और बढ़ार की टीमों के बीच हुआ। इसमें मकनपुर व सलेमपुर की टीम ने जीत हासिल की।
विज्ञापन

पहले मुकाबले में बिसावर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में 96 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मकनपुर की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में चार विकेट खोकर 97 रन बनाकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। मकनपुर की टीम ने यह मैच छह विकेट से जीत लिया।
विज्ञापन

दूसरे मुकाबले में बढ़ार की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में आठ विकेट खोकर 114 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सलेमपुर की टीम ने 14 ओवर में तीन विकेट खोकर 115 रन बनाकर यह मैच सात विकेट से जीत लिया। सलेमपुर की तरफ से बेहतरीन प्रदर्शन करने पर सचिन चौधरी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। प्रधान प्रतिनिधि रवि पहलवान व अन्य ग्रामीणों द्वारा सम्मानित किया। कमेंट्री लोकेश चौधरी ने की। तीन फरवरी को सुबह 10 बजे एदलपुर व मढ़ाका तथा दोपहर 12 बजे से नगला मैंया और नगला बैरू की टीम के बीच मैच खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed