फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Major fire broke out due to short circuit in saree showroom

Hathras News: साड़ी शोरूम में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान, मार्केट में मची अफरा-तफरी

Wed, 06 Mar 2024 10:35 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 06 Mar 2024 10:35 PM IST
सार

अलीगढ़ रोड बसंत व्यू निवासी पवन बंसल का शहर की घनी आबादी वाले पंजाबी मार्केट में श्रीजी साड़ी एंपोरियम के नाम से साड़ी शोरूम है। 6 मार्च की शाम को पवन बंसल शोरूम बंद कर अपने घर गए थे। इसी बीच पीछे से शॉर्ट सर्किट से शोरूम में भीषण आग लग गई और इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन
Major fire broke out due to short circuit in saree showroom
साड़ी शोरूम में लगी भीषण आग - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस शहर की घनी आबादी वाले पंजाबी मार्केट स्थित एक साड़ी शोरूम में 6 मार्च की देर शाम शॉर्ट सर्किट के बाद भीषण आग लग गई। इससे मार्केट में अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी होने पर एसडीएम सदर, सीओ सिटी, कोतवाली सदर पुलिस व अग्निशमन विभाग के अधिकारी कई दमकल की गाडिय़ों सहित मौके पर पहुंच गए। देर रात तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी आग बुझाने में जुटी हुई थी। शोरूम मालिक के मुताबिक अग्निकांड में 40 से 50 लाख रुपए के नुकसान हुआ है।

विज्ञापन

विज्ञापन

शहर के अलीगढ़ रोड बसंत व्यू निवासी पवन बंसल पुत्र डालचंद बंसल का शहर की घनी आबादी वाले पंजाबी मार्केट में श्रीजी साड़ी एंपोरियम के नाम से साड़ी शोरूम है। 6 मार्च की शाम को पवन बंसल शोरूम बंद कर अपने घर गए थे। इसी बीच पीछे से शॉर्ट सर्किट से शोरूम में भीषण आग लग गई और इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में आने से शोरूम में रखी लाखों रुपये कीमत की साड़ी, लहंगा, लांचा आदि जलकर पूरी तरह से खाक हो गए। शोरूम से निकलती आग की लपटें देख आस-पास के लोगों ने तुरंत इसकी सूचना शोरूम स्वामी, कोतवाली सदर पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर कोतवाली सदर पुलिस व अग्निशमन विभाग के अधिकारी कई दमकलों के साथ मौके पर पहुंच गए और आग पर काबू पाने में जुट गए। सूचना पर एसडीएम सदर लवगीत कौर, सीओ सिटी रामप्रवेश राय भी मौके पर पहुंच गए। कई घंटे बाद तक दमकलकर्मी आग बुझाने में जुटे रहे। जब कोई सफलता मिलती नहीं दिखी तो दुकान का शटर तोड़ा गया। तब कहीं जाकर कई दमकल की गाडिय़ों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। शोरूम स्वामी पवन बंसल के मुताबिक इस अग्निकांड में 40 से 50 लख रुपए का नुकसान हुआ है।

आग की सूचना पर दौड़े चले आए अन्य व्यापारी
शहर के पंजाबी मार्केट स्थित श्रीजी साड़ी एंपोरिय में बुधवार की देर शाम हुई आग की भीषण घटना की जैसे ही अन्य व्यापारियों को जानकारी हुई तो वह तुरंत ही अपने-अपने घरों से मार्केट की ओर दौड़े चले आए। देर रात तक पंजाबी मार्केट में व्यापारियों का जमघट लगा रहा।

अन्य दुकानों व शोरूम तक पहुंच जाती आग तो हो जाता भीषण अग्रिकांड

अच्छी बात यह रही कि बुधवार की शाम शहर के पंजाबी मार्केट में साड़ी शोरूम में लगी आग की लपटें अन्य दुकान शोरूम तक नहीं पहुंची। अगर ऐसा हो जाता तो अन्य दुकान भी आग की चपेट में आ सकती थी। अगर ऐसा होता तो कई दुकान इस आग में झुलस जाती और करोड़ों रुपये का नुकसान हो सकता था।

कई घंटे तक इलाके की बिजली रही गुल
पंजाबी मार्केट के साड़ी शोरूम में आग लगने की घटना के बाद तुरंत ही विद्युत विभाग को इसकी सूचना दी गई। जिससे की आग की घटना और न फैलने पाया। सूचना पर तुरंत ही विद्युत विभाग के अधिकारियों द्वारा पंजाबी मार्केट सहित आस-पास के इलाके की विद्युत आपूर्ति को बंद कराया गया।

आग और नुकसान देश शोरूम की स्वामी की बिगड़ी हालत
शोरूम में आग लगने और उसके बाद हुए नुकसान के बाद श्रीजी साड़ी एंपोरियम के स्वामी पंवन बंसल की हालत बिगड़ गई। वह बेहोश हो गए। जैसे-तैसे उन्हें अन्य साथी व्यापारी व दुकानदारों ने जैसे-तैसे संभाला। तुरंत ही उन्हें इलाज के लिए शहर के निजी अस्पताल की इमरजेंसी में ले जा गया गया।

शोरूम में आग लगने की सूचना पर प्राप्त हुई थी। प्रथमदृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग पर काबू के प्रयास जारी है। जल्द ही आग पर काबू पा लिया जाएगा।-रामप्रवेश राय, सीओ, सिटी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed