फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Main accused in murder of innocent cousin sisters

Hathras: मासूम चचेरी बहनों की हत्या का मुख्य आरोपी लाया जाएगा दुबई से, पासपोर्ट निरस्त करने की तैयारी

Sat, 25 Jan 2025 09:54 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 25 Jan 2025 09:54 PM IST
सार

मामले में विकास एवं उसका दोस्त लालू के पकड़े जाने के बाद पुलिस मुख्य आरोपी सोनेलाल को पकड़ने के लिए दस्तावेजों को एकत्रित करने में जुट गई है, जिससे दुबई से पुलिस आरोपी सोनेलाल को प्रत्यर्पण कराकर ला सके।

विज्ञापन
Main accused in murder of innocent cousin sisters
सृष्टि और विधि - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हाथरस के आशीर्वाद धाम कॉलोनी में मासूम चचेरी बहनों की हत्या के मुख्य आरोपी सोनेलाल की दुबई से गिरफ्तारी से पूर्व पुलिस ने उसका पासपोर्ट निरस्त कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मुख्य आरोपी के प्रत्यर्पण के लिए पुलिस साक्ष्यों को एकत्रित करने में जुट गई है।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि इस हत्या में छोटेलाल के सगे भतीजे सोनेलाल का नाम मुख्य आरोपी के रूप में सामने आया है। हैरानी की बात यह है कि सोनेलाल ने करीब पांच माह पूर्व ही दुबई में बैठकर हत्या की पूरी योजना बना ली थी। यहां तक कि रिश्ते के भतीजे विकास को दो लाख रुपये में सुपारी दी थी और 20 हजार रुपये एडवांस के तौर पर दिए थे। 
विज्ञापन


अब इस मामले में विकास एवं उसका दोस्त लालू के पकड़े जाने के बाद पुलिस मुख्य आरोपी सोनेलाल को पकड़ने के लिए दस्तावेजों को एकत्रित करने में जुट गई है, जिससे दुबई से पुलिस आरोपी सोनेलाल को प्रत्यर्पण कराकर ला सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed