{"_id":"669e8f316449d80f0d06e6a7","slug":"main-accused-in-contractor-munendra-murder-case-surrenders-in-court-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेकेदार मुनेंद्र हत्याकांड: मुख्य आरोपी ने किया न्यायालय में आत्मसमर्पण, पुलिस और एसओ कर रहे थे आरोपी की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठेकेदार मुनेंद्र हत्याकांड: मुख्य आरोपी ने किया न्यायालय में आत्मसमर्पण, पुलिस और एसओ कर रहे थे आरोपी की तलाश
Mon, 22 Jul 2024 10:26 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 22 Jul 2024 10:26 PM IST
सार
कोतवाली हाथरस सदर क्षेत्र की गणेश सिटी कॉलोनी निवासी ठेकेदार मुनेंद्र उपाध्याय की कलवारी रोड पर एफसीआई गोदाम के निकट गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में मुनेंद्र की पत्नी सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
मृतक ठेकेदार मुनेंद्र उपाध्याय
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
हाथरस में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जय हिंद कुमार सिंह के न्यायालय में ठेकेदार मुनेंद्र हत्याकांड के मुख्य आरोपी भानु पंडित ने 22 जुलाई को एक पुराने मुकदमे में जमानत निरस्त कराकर आत्मसमर्पण कर दिया। ऐसे में पुलिस और एसओजी देखती रह गई।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि कोतवाली सदर क्षेत्र की गणेश सिटी कॉलोनी निवासी ठेकेदार मुनेंद्र उपाध्याय की कलवारी रोड पर एफसीआई गोदाम के निकट गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में मुनेंद्र की पत्नी सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, लेकिन मुख्य आरोपी भानु पंडित निवासी ऐंहन और दो अन्य भाड़े के शूटर फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस और एसओजी टीम लगातार इनकी तलाश में दबिश दे रही है, लेकिन 22 जुलाई को भानु पुलिस को चकमा देकर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय में हाजिर हो गया। अब कोतवाली सदर पुलिस भानु को बी वारंट पर हत्या के मुकदमे में तलब करेगी और उसकी कस्टडी रिमांड लेगी। सीओ रामप्रवेश राय ने बताया कि भानु ने एक पुराने मुकदमे में न्यायालय में समर्पण कर दिया है। पुलिस उसे हत्याकांड के मुकदमे में रिमांड पर लेगी।
विज्ञापन