{"_id":"6752e865b737538d3902882e","slug":"magisterial-inquiry-into-the-death-of-hathras-prisoner-2024-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: उपचार के दौरान हुई बंदी की मौत, अब होगी मजिस्ट्रियल जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: उपचार के दौरान हुई बंदी की मौत, अब होगी मजिस्ट्रियल जांच
Fri, 06 Dec 2024 05:35 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 06 Dec 2024 05:35 PM IST
सार
हाथरस का बंदी अलीगढ़ जेल में बंद था। बंदी की मौत 3 अक्तूबर को सुबह 08ः26 बजे अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान हो गई थी। अब बंदी के मौत की मजिस्ट्रीरियल जांच होगी।
विज्ञापन
शव
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस में ब्लॉक हसायन के गांव हैदलपुर निवासी कारागार बंदी एदल सिंह पुत्र करन सिंह की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। बंदी के मौत की अब मजिस्ट्रीरियल जांच होगी। मजिस्ट्रीरियल जांच के लिए प्रभारी अधिकारी (तृतीय) को जांच अधिकारी नामित किया गया है।
विज्ञापन
विदित है कि बंदी की मौत 3 अक्तूबर को सुबह 08ः26 बजे अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान हो गई थी। जांच अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि यदि कोई व्यक्ति उक्त प्रकरण में अपना बयान अथवा साक्ष्य प्रस्तुत करना चाहता है तो प्रभारी अधिकारी (तृतीय), कलेक्ट्रेट हाथरस के समक्ष उपस्थित होकर किसी भी कार्यदिवस में 10 दिसम्बर तक समय 10 बजे से 5 बजे तक कर सकता है।
विज्ञापन