{"_id":"629f8ec3f451a3617d2edd28","slug":"madhugarhi-intersection-struggling-with-jam-hathras-news-ali2933626175","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : मधुगढ़ी चौराहे पर सुबह से शाम तक जाम से जूझ रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : मधुगढ़ी चौराहे पर सुबह से शाम तक जाम से जूझ रहे लोग
विज्ञापन
हाथरस : मधुगढ़ी चौराहे पर लगे जाम में फंसे वाहन। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शहर के मधुगढ़ी चौराहे पर लोग सुबह से शाम तक जाम से जूझ रहे हैं। ट्रेनों के गुजरने के दौरान जब रेलवे क्रॉसिंग पर फाटक बंद होता है, तब यहां जाम लग जाता है। रेलवे क्रॉसिंग के आसपास लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है। इस कारण भी लोगों का राह तय करना मुश्किल हो गया है।
तालाब चौराहे पर तो ओवरब्रिज बन गया है, लेकिन शहर की कई रेलवे क्रॉसिंग पर अभी ओवरब्रिज की दरकार है। शहर के मधुगढ़ी रेलवे फाटक पर भी जब ट्रेनें निकलती हैं और फाटक बंद हो जाता है तो यहां जाम लग जाता है। इधर यहां यहां काफी लोगों ने अतिक्रमण भी कर रखा है। इससे भी रास्ता संकुचित हो गया है और जाम लगा रहता है। संवाद
इस रेलवे क्रॉसिंग पर भी ओवरब्रिज बनना चाहिए या फिर ऑटोमेटिक फाटक लगना चाहिए, जिससे ट्रेन गुजरने के दौरान जल्दी फाटक खुल जाए। इससे काफी हद तक जाम से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
-सलमान
मधुगढ़ी चौराहा अति व्यस्ततम है। यहां से सुबह से शाम तक हल्के व भारी वाहनों का आवागमन रहता है। जिस हिसाब से ट्रेनों का आवागमन होता है, उस हिसाब से मार्ग की चौड़ाई कम है।
-इमरान
शहर के अधिकांश रास्ते जैसे-जैसे दिन परवान चढ़ता है, वैसे ही संकरे हो जाते हैं। इस कारण भी जाम की समस्या है। लोग रास्ते आदि पर सामान रखें, ताकि आवागमन में लोगों को राहत मिले।
-इकबाल
सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव बहुत बढ़ गया है। ट्रैफिक के हिसाब यातायात को सुचारु रखने के लिए पर्याप्त इंतजाम होने चाहिए। फाटक बंद करने व खोलने में ऑटोमेटिक सिस्टम का इस्तेमाल हो, तब भी काफी राहत मिल सकती है।
-शमशाद