{"_id":"63c5633dcfda9f5f8008874d","slug":"mad-dog-attacked-three-injured-in-hathras-2023-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: पागल कुत्ते ने मचाया आतंक, किया हमला, बुजुर्ग समेत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: पागल कुत्ते ने मचाया आतंक, किया हमला, बुजुर्ग समेत तीन घायल
Mon, 16 Jan 2023 08:16 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 16 Jan 2023 08:16 PM IST
सार
हाथरस के कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव कुम्हरई में एक पागल कुत्ते ने एक बुजुर्ग समेत तीन लोगों पर हमला कर दिया। तीनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
कुत्ते के काटने पर बुजुर्ग का उपचार हाेते हुए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस के कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव कुम्हरई में एक पागल कुत्ते ने आतंक मचा रखा है। कुत्ते ने एक बुजुर्ग समेत तीन लोगों पर हमला कर दिया। तीनों घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर उन्हें उपचार दिया गया।
विज्ञापन
चंदपा क्षेत्र के गांव कुम्हरई निवासी फूलवती देवी पत्नी विजयपाल बृहस्पतिवार की शाम को अपने खेतों की रखवाली करने के लिए गई थी। इसी बीच वहां पर आए पागल कुत्ते ने फूलवती पर हमला बोल दिया। उसे बचाने आए गांव के बिट्टू पुत्र रामपाल सिंह और टिंकू सिंह पुत्र प्रताप सिंह पर भी पागल कुत्ते ने हमला कर दिया।
विज्ञापन
जिससे तीनों बुरी तरह से घायल हो गए। गांव के लोग उन्हें बचाने के लिए भागे, जिन्हें देख कुत्ता वहां से भाग गया। तीनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन