{"_id":"651046b6df01b6e8d90dae89","slug":"lyricists-shailendra-madhur-and-ajatashatru-honored-in-dr-vishnu-saxena-song-honor-ceremony-2023-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ विष्णु सक्सेना गीत सम्मान: गीतकार शैलेंद्र मधुर और अजातशत्रु सम्मानित, शिक्षकों को भी मिला सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ विष्णु सक्सेना गीत सम्मान: गीतकार शैलेंद्र मधुर और अजातशत्रु सम्मानित, शिक्षकों को भी मिला सम्मान
Sun, 24 Sep 2023 07:55 PM IST
चमन शर्मा
राकेश कुमार वार्ष्णेय, अमर उजाला, हाथरस
राकेश कुमार वार्ष्णेय, अमर उजाला, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 24 Sep 2023 07:55 PM IST
सार
डॉ विष्णु सक्सेना गीत सम्मान समारोह में चार वृद्ध शिक्षक श्योराज सिंह यादव, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सुभाष चंद्र शर्मा, आशा पुण्ढीर एवं नसीम बेगम को सम्मानित किया गया। गीताकारों को 51-51 हजार रुपये, श्रीफल एवं सम्मान चिन्ह से सम्मानित किया गया। शिक्षकों को 11-11 हजार रुपये एवं सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
डॉ विष्णु सक्सेना गीत सम्म्मान समारोह
- फोटो : स्वयं
विस्तार
हाथरस में सिकंदराराऊ की जीटी रोड स्थित हुमैरा गैस्ट हाऊस में शनिवार रात सरला नरायन ट्रस्ट ने डॉ विष्णु सक्सेना गीत सम्मान समारोह आयोजित किया। इसमें प्रयागराज से गीतकार शैलेन्द्र मधुर प्रयागराज, राजस्थान के उदयपुर से अजातशत्रु को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
डॉ विष्णु सक्सेना गीत सम्मान समारोह में चार वृद्ध शिक्षक श्योराज सिंह यादव, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सुभाष चंद्र शर्मा, आशा पुण्ढीर एवं नसीम बेगम को सम्मानित किया गया। गीताकारों को 51-51 हजार रुपये, श्रीफल एवं सम्मान चिन्ह से सम्मानित किया गया। शिक्षकों को 11-11 हजार रुपये एवं सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
समारोह के मुख्य अतिथि राजा महेन्द्र प्रताप विश्वविद्धालय, अलीगढ़ के कुलपति प्रो चंद्रशेखर ने कहा कि गीत कविता वास्तव में जीवन है। आज जिस तरह नवोदित गीतकारों का सम्मान हुआ, उससे उभरते गीतकारों और कवियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। कार्यक्रम नगर के वरिष्ठ कवि स्व कुंवरपाल शर्मा कुंवर को समर्पित रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता विजय भारत कुलश्रेष्ठ ने व संचालन चित्रांश सक्सेना, शारांश सक्सेना ने किया।
डॉ विष्णु सक्सेना ने कहा कि यह कार्यक्रम आजीवन आयोजित होगा। इसका उददेश्य नये उभरते कवियों को मंच प्रदान करना है। कार्यक्रम में व्यापारी नेता विपिन वाष्णेर्य, संजीव माहेश्वरी, मुकुल गुप्ता, गौरीशंकर गुप्ता एडवोकेट, भाजपा नेता सुनील गुप्ता, पालिका चेयरमैन मुशीर अहमद, सूरज वार्ष्णेय, शरीफ अली, विष्णु वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।