{"_id":"65a40d3971f65b2c2307c6ec","slug":"lyricist-dr-vishnu-saxena-gets-invitation-for-pran-pratistha-2024-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: गीतकार डॉ. विष्णु सक्सेना को मिला प्राण प्रतिष्ठा का न्योता, जाएंगे रामलला के दरबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: गीतकार डॉ. विष्णु सक्सेना को मिला प्राण प्रतिष्ठा का न्योता, जाएंगे रामलला के दरबार
Sun, 14 Jan 2024 10:05 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 14 Jan 2024 10:05 PM IST
सार
गीतकार डॉ. विष्णु सक्सेना को 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा में जाएंगे, उन्हें इसका न्योता मिला है। उन्होंने प्रभु राम के स्वागत के लिए एक गीत रचा है, वही गीत सुनाकर राम लला के दरबार में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन
गीतकार डॉ विष्णु सक्सेना
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गीतकार डॉ. विष्णु सक्सेना को 22 जनवरी को अयोध्या में हो रहे प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम का न्योता मिला है। इससे पहले वह 17 जनवरी को संस्कृति विभाग की ओर से आयोजित काव्य समारोह में अपनी कविताएं सुनाएंगे।
विज्ञापन
डॉ. विष्णु सक्सेना ने बताया कि उन्होंने प्रभु राम के स्वागत के लिए एक गीत रचा है, वही गीत सुनाकर राम लला के दरबार में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। यूं तो विष्णु सक्सेना पिछले वर्षों में अनेक बार कवि सम्मेलनों में भाग लेने के लिए अयोध्या गए हैं लेकिन इस अवसर पर अयोध्या जाना एक अलग तरह की स्फूर्ति दे रहा है। आमंत्रण मिलने पर व्यापारी नेता विपिन वार्ष्णेय, नगर की वागधारा साहित्य संस्था के देवेंद्र दीक्षित शूल, नरेंद्र शर्मा, भद्रपाल सिंह चौहान, अवशेष विमल, शिवम आजाद, प्रमोद विषधर आदि ने बधाइयां दी है।
विज्ञापन